Bhadrapad Purnima 2023: सनातन धर्म में प्रत्येक पर्व-त्योहार विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, हिंदू धर्म में भाद्रपद माह के पूर्णिमा तिथि का बहुत ही अधिक महत्व होता है। इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा के साथ पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार, इस दिन यानी पूर्णिमा के दिन से ही पितृपक्ष की शुरुआत होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पूर्णिमा को श्राद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। कहते हैं कि घर में पूर्णिमा तिथि के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है। तो आज इस खबर में जानेंगे इस साल कब भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि पड़ेगी। इसके साथ ही शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं।

भाद्रपद  पूर्णिमा 2023 शुभ तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को भाद्रपद की पूर्णिमा तिथि पड़ेगी। इस दिन मां लक्ष्मी की उपासना भी कर सकते हैं, क्योंकि 29 सितंबर को शुक्रवार का दिन पड़ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक शुक्रवार को मां लक्ष्मी की उपासना करते हैं उनको ऐश्वर्य, कीर्ति और संपन्नता की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

भाद्रपद  पूर्णिमा 2023 शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि 28 सितंबर 2023 दिन गुरुवार को शाम 06:49 मिनट पर शुरू होगी और इसकी समाप्ति 29 सितंबर 2023 दिन शुक्रवार को दोपहर 03:26 मिनट पर होगी। वहीं बात करें स्नान के लिए शुभ मुहूर्त की तो सुबह की 4 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह के 5 बजकर 25 मिनट तक हैं। सत्यनारायण पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह के 6 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह के 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। पंचांग के अनुसार, लक्ष्मी पूजा की बात करें तो रात्रि के 11 बजकर 18 मिनट से लेकर 30 सितंबर 2023 रात्रि 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ