हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इस साल भाद्रपद अमावस्या पर बन रहा है खास योग, इस राशियों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
Bhadrapada Amavasya 2023

Bhadrapada Amavasya 2023: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का खास महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान और पूजा पाठ करने से जातक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के अमावस्या तिथि 14 सितंबर 2023 को पड़ रहा है। इस अमावस्या को पिठोरी अमावस्या भी कहते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, अमावस्या तिथि पर बुधादित्य योग उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और साध्य योग का निर्माण हो रहा है। इन योगों को निर्माण होने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है। तो आइए जानते हैं भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि पर किन-किन राशियों का भाग्य चमकने वाला है।

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भाद्रपद माह के अमावस्या तिथि के दिन वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि का योग बन रहा है। इसके साथ ही अचानक धन की प्राप्ति का भी योग बन रहा है।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को लिए भाद्रपद अमावस्या बहुत ही फलदायी रहने वाला है। इस दिन जातक को कारोबार में सफलता मिलेंगी। इसके साथ ही जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको अच्छी जगह नौकरी भी मिलने का संकेत मिल रहा है। इस दिन जातक को अचानक धन का लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

इस राशि के जातक को उचित परिणाम मिलेगा। किसी नए अन्य स्त्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक कारोबार कर रहे  हैं, उनके कारोबार में अचानक वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आ रही किसी भी तरह की समस्याएं दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- इन मूलांक वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगा जबरदस्त लाभ, कर लें ये उपाय

विज्ञापन

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, कन्या राशि के जातकों को भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि के दिन गजब का लाभ मिल सकता है। अचानक घर में मेहमानों का आवागमन हो सकता है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनको आज कामयाबी मिल सकती है। इस दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola