हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bhadra Raja Yoga: बुध के गोचर से बनेगा 'भद्र राजयोग', संवर जाएंगी इन 4 राशि वालों की किस्मत; कहलाएंगे अमीर!

विज्ञापन
Bhadra Raja Yoga

Bhadra Raja Yoga: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों का राशि परिवर्तन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से जहां कई राशियां धनवान बन जाती हैं, तो कुछ को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक ग्रहों में राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव अक्टूबर में दीवाली से पहले कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का कन्या राशि में यह गोचर कुछ राशियों के लिए भाग्यवर्धक माना जा रहा है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में।

मिथुन राशि

बुध के गोचर से बनने वाला भद्र राजयोग मिथुन राशि वालों के लिए खास माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान नौकरी और व्यापार में खूब तरक्की होगी। साथ ही जमीन के कार्यों से अत्यधिक धन लाभ होगा। इसके साथ ही इस दौरान मानसिक परेशानी दूर रहेंगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Garuda Purana: अमीर इंसान को भी कंगाल बना देती हैं ये 4 आदतें, आज से ही बना लें दूरी

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए भद्र राजयोग वरदान के समान माना जा रहा है। अक्टूबर में दीवाली से पहले इस राशि के जातकों को अकूत धन लाभ होगा। विदेश यात्रा से कई स्रोतों से धन लाभ होगा। इसके साथ ही इस दौरान कोई बड़ी योजना साकार होंगी। नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा। साथ ही बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा। नौकरी की तलाश में लोगों की परेशानी दूर होगी। दूसरों को दिए हुए कर्ज के पैसे वापस मिलेंगे।

कन्या राशि

अक्टूबर महीने में दीवाली से पहले बुध देव इस राशि में ही गोचर करने वाले हैं। ऐसे में बुध के गोचर से बनने वाला भद्र राजयोग इस राशि के लिए वरदान साबित होगा। दरअसल इस अवधि में नौकरी और व्यापार से जुड़ी तमाम परेशानियों से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही इस दौरान बिजनेस में अत्यधिक आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए बुध का भद्र राजयोग बेहद शुभ फलदायी माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान बिजनेस और नौकरी में तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान बड़े भाई या माता-पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस के लिए यह अवधि किसी वरदान से कम नहीं होगा। मतलब मीन राशि वालों को इस दौरान बिजनेस से भी जबरदस्त आर्थिक लाभ मिलने जा रहा है। इसके अलावा जो लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें शुभ समाचार प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: आज पुत्रदा एकादशी पर भूल से भी ना करें ये काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola