Best Days To Post On Social Media: सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अपनी पोस्ट पर अच्छी रीच और एंगेजमेंट मिलना बहुत मायने रखता है. कहा जाता है कि यदि आप सही दिन व समय पर पोस्ट करते हैं तो आपकी रीच और एंगेजमेंट काफी बढ़ सकती है. हालांकि, इसके बारे में आप Numerology यानी अंक ज्योतिष शास्त्र की मदद से भी जान सकते हैं. इसमें अंकों के महत्व और उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया है. साथ ही जन्मतिथि यानी मूलांक से भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है, जिससे आप अपने शुभ दिनों के बारे में भी जान सकते हैं.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, अपने लकी दिन पर किए गए अधिकतर कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है. ऐसे में आप अपने लकी दिन पर इंस्टाग्राम, फेसबुक और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट पोस्ट भी कर सकते हैं, जिन पर बढ़िया एंगेजमेंट आ सकती है. आइए अब जानें सभी मूलांकों के लकी दिनों के बारे में.
मूलांक 1
जिन लोगों की जन्म तिथि 1, 10, 19 या 28 है, उनका मूलांक 1 है. अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 वालों के लिए रविवार का दिन सबसे अच्छा रहता है, जो कि उनके स्वामी सूर्य ग्रह को भी समर्पित है.
मूलांक 2
2, 11, 20 और 29 तारीख पर जन्मे लोगों का स्वामी ग्रह चंद्रमा और मूलांक 2 है, जिसके लिए देवों के देव महादेव को समर्पित सोमवार का दिन शुभ रहता है.
मूलांक 3
3, 12, 21 और 30 तिथि पर जन्मे लोगों का मूलांक 3 और स्वामी ग्रह बुध है, जिनके लिए विष्णु जी को समर्पित गुरुवार का दिन शुभ रहता है.
मूलांक 4
जिन लोगों की जन्मतिथि 4, 13, 22 या 31 है, उनका मूलांक 4 और स्वामी ग्रह राहु है, जिनके लिए रविवार और शनिवार के दिन शुभ रहते हैं.
मूलांक 5
जिन लोगों की जन्मतिथि 5, 14 या 23 है, उनका मूलांक 5 और स्वामी ग्रह बुध है, जिनके लिए बुधवार और शुक्रवार का दिन लकी रहता है.
मूलांक 6
यदि आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो आपका स्वामी ग्रह शुक्र और मूलांक 6 है, जबकि आपके लकी दिन शुक्रवार और बुधवार हैं.
मूलांक 7
जिन लोगों की जन्मतिथि 7, 16 या 25 है, उनका स्वामी ग्रह केतु और मूलांक 7 है, जबकि लकी दिन सोमवार और रविवार हैं.
मूलांक 8
जिन लोगों की जन्मतिथि 8, 17 या 26 है, उनका स्वामी ग्रह शनि और मूलांक 8 है, जबकि शनिवार और शुक्रवार का दिन हर काम के लिए लकी रहता है.
मूलांक 9
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है तो आपका स्वामी ग्रह मंगल और मूलांक 9 है, जबकि शुभ दिन मंगलवार और गुरुवार हैं.
ये भी पढ़ें- Shani Vakri Horoscope: शनि वक्री होकर इन 3 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, देखें असर कब से शुरू होगा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
14 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines