हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मीन राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जहां पा सकते धन और प्रतिष्ठा, दे सकते हैं बेस्ट कंट्रीब्यूशन

Best Career Options For Pisces: जल तत्व से संबंधित मीन राशि-चक्र की अंतिम राशि है। अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और सहानुभूतिपूर्ण स्वाभाव के कारण इस राशि के जातक विभिन्न क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकते हैं। आइए जानते हैं, उनके के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन क्या हैं?

विज्ञापन

Best Career Options For Pisces: मीन राशि चक्र की अंतिम यानी 12वीं राशि है। जल तत्व की इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के लोग रचनात्मक, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। इनके अध्ययन की प्रवृत्ति कला और विज्ञान दोनों क्षेत्रों में समान होती है, लेकिन ऑकल्ट साइंस यानी गुप्त विज्ञान में भी ये खूब रुचि लेते हैं।

महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन, अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन, एप्पल कंपनी के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स, टेलीफोन के आविष्कारक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल, महान पेंटर-मूर्तिकार माइकल एंजेलो और सिंगर रिहाना आदि मीन राशि के प्रसिद्ध विदेशी पर्सनालिटी हैं। वही, आमिर खान, अनुपम खेर, जयललिता, उदय कोटक, टाइगर श्रॉफ आदि कुछ पॉपुलर भारतीय शख्सियतें हैं। आइए जानते हैं, मीन राशि के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन क्या हैं?

फाइन आर्ट्स और नृत्य-संगीत

फाइन आर्ट्स यानी ललित कला के बारे कहा जाता है, ‘स्काई इज द लिमिट’, क्योंकि क्रिएटिविटी की कोई सीमा नहीं है। रचनात्मक और कल्पनाशील होने के कारण इस क्षेत्र में मीन राशि के व्यक्ति बहुत बेहतर करियर बना सकते हैं। वे अपनी गुणों का उपयोग कर कला के विभिन्न क्षेत्रों, जैसे- पेंटिंग, मूर्तिकला और फोटोग्राफी में अपना मुकाम बना सकते हैं। आज ऑनलाइन के जमाने में इन क्षेत्रों से जुड़े लाखों लोग घर बैठे अच्छ-खासा धन भी कमा रहे हैं। साथ ही, इस राशि के व्यक्ति नृत्य-संगीत में भी गहरी अभिरूचि रखते हैं। आज सिंगिंग और डासिंग एक स्थापित करियर बन चुका हैं, जहां इस राशि के व्यक्ति अपना बेस्ट कंट्रीब्यूशन दे सकते हैं।

विज्ञापन

चिकित्सा सेवा

मीन राशि के लोग स्वाभाव से सहानुभूति रखने वाले और सहायता करने वाले होते हैं। यह देखा गया है कि इस स्वाभाव के व्यक्ति काफी अच्छे साइकोलॉजिस्ट यानी मनोवैज्ञानिक चिकित्सक होते हैं। आज भाग-दौड़ भरी तनाव वाली जिंदगी में योग्य साइकोलॉजिस्ट की बहुत ज्यादा जरूरत है। साथ ही, इस राशि के लोग केवल मनुष्यों से ही नहीं बल्कि अन्य जीवों के प्रति भी बहुत दया भाव रखते हैं। वे अच्छे वेटरिनरी डॉक्टर (Veterinary Doctor) यानी पशु चिकित्सक और इसी फील्ड में टेक्नीशियन बन सकते हैं।

शिक्षण और लेखन

अच्छी पढ़ाई और साहित्य में रुचि रखने वाले मीन राशि के लोग अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता के कारण बेहतरीन लेखक बन सकते हैं। वे उपन्यासकार, कवि और पत्रकार बन कर नाम कमा सकते हैं। इस राशि के व्यक्ति अच्छे शिक्षक भी बन सकते हैं। वे विभिन्न विषयों को पढ़ा सकते हैं, खासकर कला, संगीत या लैंग्वेज (भाषा) के क्षेत्र में बढ़िया योगदान दे सकते हैं।

विज्ञापन

ज्यूडिशियल (न्यायिक) सर्विस

मीन राशि के व्यक्ति काफी लॉजिकल और एनालिटिकल भी होते हैं। वे न्याय करने में विश्वास रखते हैं। अपनी इन गुणों के कारण वे ज्यूडिशियल यानी न्यायिक सेवा में अपना करियर बना धन और नाम दोनों अर्जित सकते हैं। वे वकील, अटॉर्नी और जज बन सकते हैं। साथ ही, वे स्वतंत्र रूप से लोगों और संस्थाओं को बतौर लीगल एक्सपर्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें: धनु राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जिसमें अर्जित कर सकते हैं धन और सम्मान, दे सकते हैं बेस्ट कंट्रीब्यूशन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वृश्चिक राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जहां अर्जित कर सकते हैं सम्मान और धन, जी सकते हैं संतुष्ट जीवन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola