Chanakya Niti : हर लड़के को शादी से पहले लड़की की इन 4 बातों तो जरूर जान लेनी चाहिए

Aachaary Chanakya, Chanakya, Chanakya Neeti In Hindi, Chanakya Niti, Chanakya Nitti, Chanakya Quotes, Chankya Niti, Chankya Niti for Life Partner, Chankya Niti For Marriage, Chankya Niti For Wedding, Chankya Nitti, Ethics of Chanakya
विज्ञापन

Chanakya Niti: इन दिनों देश में लग्न का सीजन चल रहा और बड़े पैमान पर शादियां हो रही है। ऐसे में अगर आप भी शादी करने जा रहे हैं या फिर शादी का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आचार्य चाणक्‍य के मुताबिक शादी से पहले हर लड़के को लड़की के बारें में चार महत्वपूर्ण बात को जरूर जान लें।

दरअसल शादी करना हर किसी के लिए बेहद खास होता है और हर कोई चाहता है कि उसके लाइफ में एक ऐसा इंसान आए जो उसे हर तरह का प्यार दे सके और उसका ख्याल रख सके। कहते हैं कि एक अच्छा जीवनसाथी जीवन में खुशियां ला सकता है। अगर आप भी जीवनसाथी चुनने की तैयारी में हैं तो आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) के मुताबिक आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए।

विज्ञापन

कई लोग ऐसे होते हैं कि शादी के बाद उनकी जिंदगी और खुशनुमा होती है मगर कई लोगों की शादी के बाद उनके बीच विवाद बढ़ने लगते हैं। कई बार इंसान के आकर्षण के पीछे हम बाकी सारी चीजें छोड़ देते हैं और उससे शादी कर लेते हैं। हम उस इंसान के अंदरूनी चीजों को समझ भी नहीं पाते। आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने अपने नीति शास्त्र में एक ऐसा ही श्लोक बताया है जिसके माध्यम से बताया गया है कि शादी या प्रेम से पहले अपने पार्टनर में कुछ बातों को जरूर परख  लें।

वरयेत् कुलजां प्राज्ञो विरूपामपि कन्यकाम्। 

रूपशीलां न नीचस्य विवाह: सदृशे कुले।।

उपरोक्त श्लोक के मुताबिक चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के इस श्लोक में बताया गया है कि इंसान को विवाह से पहले पार्टनर चुनते समय उसके शरीर के बजाय गुणों को देखना चाहिए।

  1. चाणक्य नीति के मुताबिक पुरुषों को सुंदर स्त्री के पीछे नहीं भागना चाहिए। आचार्य चाणक्य के मुताबिक पत्नी अगर गुणवान हो तो विपत्ती के समय भी परिवार संभाले रखती है।
  2. आचार्य चाणक्य के मुताबिक, एक स्त्री में बाहरी सुंदरता से ज्यादा मन की सुंदरता होनी चाहिए। साथ ही उसमें धैर्य होना चाहिए।
  3. चाणक्य नीति के अनुसार, धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाला इंसान मर्यादित होता है। इसलिए विवाह से पहले ये जान लेना चाहिए कि उन्हें धर्म-कर्म में कितनी आस्था है।
  4. आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) के गुस्सा सबसे बड़ा दुश्मन होता है। चाणक्य का कहना है कि जिस स्त्री को बहुत गुस्सा आता हो वो परिवार को कभी सुखी नहीं रख सकती।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ