Bedroom Vastu Tips in Hindi: हम सभी रोज लगभग 8 से 10 घंटे अपने बेडरूम में बिताते हैं। ऐसे में बेडरूम का वास्तु सही नहीं हो तो इसका सीधा असर व्यक्ति के भाग्य और उसके शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। आइए जानते हैं कि आपके बेडरूम और बिस्तर का वास्तु कैसा होना चाहिए ताकि आप एक सुखद नींद के साथ-साथ अच्छा भाग्य भी पा सकें।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: आपके भी घर में दीवार पर लगा है शीशा तो आज ही करें ये काम, वरना हो जाएंगे बर्बाद
बेडरूम में ऐसा होना चाहिए वास्तु (Bedroom Vastu Tips)
- वास्तु का सबसे पहला नियम यही है कि बिस्तर पूरी तरह से चौकोर या आयताकार होना चाहिए। गोल बिस्तर पर भूल कर भी न सोएं।
- बिस्तर के गद्दे और तकिए आरामदायक और मुलायम होने चाहिए ताकि आप एक भरपूर नींद ले सकें।
- बिस्तर को हमेशा रुम के दक्षिण-पश्चिम दीवार के पास बिछाना चाहिए।
- बिस्तर पर कभी भी गहरे रंग की चादर न बिछाएं बल्कि उस पर हमेशा हल्के रंग जैसे ऑफ व्हाइट, हल्का पीला, गुलाबी, क्रीम कलर जैसे होने चाहिए।
यह भी पढ़ें: Guru Gochar: सूर्य के साथ होगी गुरु की युति, इन 3 राशियों के घर जमकर बरसेगा सोना
- बिस्तर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। कभी भी फटे हुए गद्दे, चादर, तकिया आदि का प्रयोग न करें।
- बिस्तर यदि टूटा हुआ हो तो उसे बदलवा लेना चाहिए। यदि ऐसा संभव नहीं हो तो उसकी मरम्मत करवा लें।
- बेडरुम में कभी भी शिकार करते हुए जानवरों की फोटो नहीं लगाएं। इसके अलावा वहां पर उदास, निराशा से भरी सीनरी भी न लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति मानसिक रूप से व्यथित रहता है।
- बेडरूम में टेलीविजन, कांच या किसी अन्य प्रकार से मिरर नहीं होना चाहिए। कमरे में मिरर का होना व्यक्ति के भाग्य को खराब करता है।
- यदि संभव हो तो बेडरूम में हरे भरे छोटे पौधे जैसे मनीप्लांट अवश्य रखें। इससे वहां पर हमेशा फ्रेशनेस बनी रहेगी और पति-पत्नी के बीच संबंध भी अच्छे रहेंगे।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines