Bay Leaves Remedies: तेज पत्ता जिससे हम सभी वाकिफ हैं। ये न केवल हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने में उपयोगी होता है बल्कि ये एक शक्तिशाली स्पिरिचुअल टूल भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तेज पत्ता आपके रिश्ते में प्यार बढ़ाने और नेगेटिव एनर्जी को दूर करने में भी मदद कर सकता है। आपको बता दें काफी समय से ही तेज पत्ता का उपयोग मनोकामनाओं की पूर्ति, समृद्धि और नकारात्मकता को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तेज पत्ता आपके रिश्तों में प्रेम और रोमांस को भी बढ़ावा देता है।
चलिए जानते हैं तेज पत्ते से जुड़े 5 अचूक उपाय के बारें में जो आपकी पैसों की कमी से लेकर लव लाइफ की समस्याएं को खत्म कर देगा।
पॉजिटिव एनर्जी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रोजाना एक तेज पत्ता ले। उसे अपने तकिए के नीचे रखें। इससे सोते समय पॉजिटिव एनर्जी का प्रभाव आप पर पड़ेगा और मन शांत रहेगा।
रिश्ते में मजबूती
आप दो तेज पत्ते लें एक पर अपना नाम और दूसरे पर अपने पार्टनर का नाम लिखें। फिर सोते समय अपने तकिए के नीचे पार्टनर के नाम वाला पत्ता और उनके तकिए के नीचे अपना नाम लिखा हुआ पत्ता रखें। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी और प्रेम बढ़ेगा है।
धन संबंधी
अगर आप धन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो तीन तेज पत्ते लें और हरे धागे से एक साथ बांध लें। फिर इन्हें अपने पैसे रखने की जगह (जैसे लॉकर या तिजोरी) में रखें। ये उपाय धन वृद्धि में सहायक माना जाता है।
मनोकामना
अपनी कोई भी मनोकामना पूरी करने के लिए एक तेज पत्ता लें उस पर अपनी विश लिखें। फिर उस पत्ते पर कपूर रखें और जलाएं। अगर पत्ता जल्दी जल जाए तो आपकी मनोकामना जल्दी पूरी होगी। अगर जलने में समय लगे तो थोड़ी और मेहनत की जरूरत है। लेकिन आपकी मनोकामना जरुर पूरी होगी।
नकारात्मक ऊर्जा
एक तेज पत्ता लें उस पर कपूर और लौंग रखें और इसे घर के अंदर जलाएं। इससे आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मकता का संचार होगा।
ये भी पढ़ें-दौलत और शोहरत के लिए तैयार हो जाएं ये 5 राशियां, मीन राशि में मार्गी हुए शुक्र से होगा बंपर लाभ!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
16 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
21 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines