हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bathroom Vastu: बाथरूम में धोखे से भी न रखें 5 चीजें, वरना छिन जाएगा सारा सुख-चैन!

विज्ञापन
Bathroom Vastu Niyam

Bathroom Vastu Niyam: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की ऊर्जा का व्यक्ति के जीवन को सीधा प्रभावित करती है। जानकार बताते हैं कि अगर घर का वास्तु बिगड़ जाए तो सेहत और आर्थिक जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस स्थिति में तरक्की की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वास्तु एक्सपर्ट बताते हैं कि बाथरूम में कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है जो घर की सुख-समृद्धि में बाधक बनते हैं। आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि बाथरूम में किन 5 चीजों को नहीं रखना चाहिए।

टूटे-फूटे कांच के टुकड़े

वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि बाथरूम में टूटे-फूटे हुए कांच के टुकड़े नहीं रखने चाहिए। इतना ही नहीं, यह अगर घर के किसी भी कोने में होग, तो वास्तु दोष निश्चित रूप से उत्पन्न होगा। जो कि घर की तरक्की में बाधक बनेंगे।

खाली बाल्टी

वास्तु नियम के मुताबिक, घर में खाली बाल्टी नहीं रखना चाहिए। ध्यान रहे, सुबह उठकर बाथरूम में रखी खाली बाल्टी को देखना शुभ नहीं होता। इस वजह से आर्थिक जीवन तबाह हो सकता है। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें।

पौधे

वैसे तो घर में पैधे लगाना शुभ है, लेकिन बाथरूम में पौधा रखना शुभ नहीं होता। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि घर में कभी भी सूखे हुए पौधे नहीं होने चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जो कि आर्थिक जीवन पर उल्टा असर डालता है।

यह भी पढ़ें: 2024 के अंत तक शनि देव 4 राशियों पर मेहरबान, नवंबर से शुरू हो जाएगी नौकरी-व्यापार में तरक्की!

खराब नल

वास्तु नियम के मुताबिक, बाथरूम में खराब नल वास्तु दोष की वजह बन सकता है। अगर बाथरूम में हर समय नल से पानी टपकता रहता है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कि बाथरूम में कोई नल खराब तो नहीं है।

टूटी-फूटी तस्वीरें

कई लोग बाथरूम का लुक बढ़ाने के लिए इसमें तस्वीरें लगा लेते हैं। मगर वास्तु शास्त्र की मानें तो बाथरूम में टूटी-फूटी तस्वीरों को रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जो को घर-परिवार की प्रगति में आड़े आती हैं। ऐसे में बाथरूम में भूलकर भी टूटी-फूटी तस्वीरें ना रखें।

गीले या गंदे कपड़े

कई लोग जल्दबाजी के चक्कर में या फिर आलस्य की वजह से बाथरूम में गीले कपड़े या गंदे कपड़े छोड़ देते हैं। वास्तु के मुताबिक यह गलती वास्तु दोष का का कारण बन सकती है। ऐसे में बाथरूम से जुड़ी इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: जीवित्पुत्रिका व्रत पर महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है 1 मंत्र, संतान प्राप्ति की कामना होगी पूरी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें