हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बसंत पंचमी पर ऐसे करें मां सरस्वती की पूजा, हर मनचाहे कार्य में मिलेगी सफलता

विज्ञापन

Basant Panchami: भारत में बसंत पंचमी के दिन को शिक्षा का पर्व माना गया है। प्राचीन भारत के गुरुकुलों में इस दिन नए विद्यार्थियों की विधिवत शिक्षा का आरंभ किया जाता था। यही कारण है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। उनकी आराधना कर उनसे ज्ञान, बुद्धि तथा कौशल प्राप्त करने की प्रार्थना की जाती है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की आराधना कर किसी भी तरह की विद्या को प्राप्त किया जा सकता है। जानिए सरस्वती पूजा से संबंधित बातों के बारे में

यह भी पढ़ें: इस बार बसंत पंचमी पर बनें ये 4 अत्यन्त शुभ योग, हर कार्य में दिलाएंगे सफलता

विज्ञापन

ये हैं बसंत पंचमी पर पूजा के मुहूर्त (Basant Panchami Puja Muhurat)

इस बार बसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार 4 शुभ योग सर्वार्थसिद्धि योग, शिव योग, रवि योग तथा सिद्ध योग बन रहे हैं। इन योगों में कभी भी मां सरस्वती की पूजा की जा सकती है। पूजा के लिए इन विशेष मुहूर्त का भी उपयोग किया जा सकता है।

अभिजित मुहूर्त – 26 जनवरी 2023 को दिन में 12.12 बजे से 12.55 बजे तक
विजय मुहूर्त – 26 जनवरी 2023 को दिन में 2.21 बजे से 3.04 बजे तक
अमृत काल – 26 जनवरी 2023 को दिन में 2.22 बजे से 3.54 बजे तक

विज्ञापन

कैसे करें मां सरस्वती की पूजा (Ma Saraswati Puja Vidhi)

सुबह जल्दी उठ कर स्नान आदि से निवृत्त होकर मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। पूजा के लिए भक्तों को स्वयं भी सफेद या पीले वस्त्र ही पहनने चाहिए। मां भगवती की पूजा के लिए भी अधिकाधिक सफेद चीजों का ही प्रयोग करना चाहिए। उन्हें सफेद रंग के वस्त्र धारण करवाएं, मोगरा अथवा चमेली के पुष्प अर्पित करें, सफेद चंदन का तिलक लगाएं, सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

यह भी पढ़ें: ऐसे करें बसंत पंचमी पर कामदेव की पूजा, मिलेगा अनंत यौवन और शक्ति का वरदान

विज्ञापन

बसंत पंचमी पर भूल कर भी न करें ये काम

  • बसंत पचंमी पर किसी भी स्त्री (चाहे वह किसी भी उम्र, संबंध में हो) का अपमान न करें। ऐसा करना आपके लिए कठिन सिद्ध हो सकता है।
  • किसी भी व्यक्ति के लिए कोई अशुभ वचन न कहें। सर्वोत्तम होगा कि आप बिल्कुल शांत रहे, यदि ऐसा संभव न हो तो जहां तक हो सके, दूसरों के लिए सदैव अच्छा ही बोलें।
  • इस दिन मांस, मदिरा और सभी तरह के नशे तथा व्यभिचार से दूर रहें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola