हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Badrinath Yatra: गुरु पुष्य नक्षत्र में खोले जाएंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

विज्ञापन
badrinath dham

Badrinath Yatra: चारधाम यात्रा की शुरूआत हो चुकी है। गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट पहले ही खुल चुके हैं। अब बद्रीनाथ के भी कपाट खोले जाएंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल 2023 (गुरुवार) को गुरु पुष्य योग में बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने का समय और तैयारियां (Badrinath Yatra)

चार धामों में एक बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7.10 बजे खोले जाएंगे। कपाट खोलने की तैयारियां 24 अप्रैल से ही आरंभ कर दी गई थी। 24 अप्रैल को डिमरी पंचायत श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से गाडू घड़ा तेलकलाश लेकर यात्रा रवाना हुई। यह यात्रा जोशीमठ पहुंची।

और पढ़िए – शिवलिंग पर जल चढ़ाने से सब इच्छाएं होंगी पूर्ण, इन लोगों के लिए खास रहेगा 2023

यहां से अगले दिन 25 अप्रैल को यात्रा आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के साथ रवाना हुई और श्री योग बद्री पांडुकेश्वर पहुंची जहां रात्रि पर्वास किया। रात्रि प्रवास के बाद अगले दिन 26 अप्रैल को आदि गुरु शंकराचार्यजी की गद्दी के साथ-साथ पांडुकेश्वर योग बदरी से उद्धवजी और कुबेरजी भी यात्रा में शामिल हुए और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम पहुंचेंगे। यात्रा के यहां पहुंचने पर सुबह 7.10 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें