हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

12 जुलाई से शुरू होगा 3 राशियों का बेहद मुश्किल समय, ग्रहों के सेनापति मंगल मचाएंगे कोहराम

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल ग्रह 12 जुलाई, 2024 से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। उनके राशि परिवर्तन से 3 राशियों पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों की जातकों के जीवन में क्या नेगेटिव बदलाव आने के योग बन रहे हैं?

विज्ञापन
मंगल गोचर 2024

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणनाओं के अनुसार, ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपना राशि परिवर्तन करते हैं और एक निश्चित अवधि तक उस राशि में गोचर कर दूसरी राशि में चले जाते हैं। उनके इस राशि परिवर्तन से देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति समेत सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के असर होते हैं। ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल देव स्वराशि (अपनी राशि) मेष से निकल कर वृषभ राशि में जाएंगे, जो शुक्र ग्रह की राशि है। उनके इस राशि परिवर्तन से अनेक राशियां लाभान्वित होंगी, वहीं 3 राशियों पर काफी नेगेटिव असर होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह का महत्व

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जहां ऊर्जा, शारीरिक बल, जमीन-जायदाद, वाहन, साहस, वीरता, पराक्रम, बड़े भाई, प्रसिद्धि आदि के जीवन के सकारात्मक पक्षों के स्वामी ग्रह मंगलदेव हैं, वहीं क्रोध, शत्रु, घाव, चोट, दुर्घटना, सर्जरी, क्रोध, मूत्र संबंधित रोग आदि घातक पहलुओं के कारक ग्रह भी मंगलदेव ही हैं। उनके शुभ और अशुभ होने से इन सभी पहलुओं के माध्यम से जातक (व्यक्ति) के जीवन पर व्यापक असर होता है।

वृषभ राशि में मंगल गोचर का राशियों पर असर

सिंह राशि:

वृषभ राशि में मंगल गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए जीवन में कई बाधाएं खड़ी कर सकता है। घर के खर्चे अत्यधिक बढ़ जाने की संभावना है। आर्थिक अस्थिरता से जीवन अस्त-व्यक्त हो सकता है। कार्यस्थल पर नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढेंगी। काम का परिणाम अनुकूल नहीं होने से विभागीय कार्रवाई हो सकती है। व्यापारियों के काम-धंधे में भारी गिरावट आने के योग हैं। लव मैरिज करने वाले कपल के लाइफ में विवाद बढ़ सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि:

तुला राशि के जातकों के जीवन पर वृषभ राशि में मंगल गोचर का असर काफी प्रतिकूल होने के योग दर्शा रहा है। मानसिक चिताएं बढ़ने से आप संभवतः बेहतर निर्णय नहीं ले पाएंगे। आपकी आय में जबरदस्त कमी आ सकती है। कर्ज लेने की भी नौबत आ सकती है। रहन-सहन के स्तर में भारी गिरावट आ सकती है। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। आपका किसी से भी वाद-विवाद में उलझना आपके प्रतिकूल हो सकता है। कानूनी पचड़े में फंस सकते है।

कुंभ राशि:

कुंभ राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि में मंगल गोचर अशुभ फल देनेवाला साबित हो सकता है। आपकी वाणी में कठोरता और कर्कशता असर बढ़ेगा। आपकी बातचीत के लहजे से लोग खफा हो सकते हैं। इससे आपकी छवि धूमिल होगी। प्रोफेशनल लाइफ में मुश्किलें बढ़ने के योग बन रहे हैं। धन हानि होने की जबरदस्त संभावना है। वहीं फिजूलखर्ची से आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की वेतन में कटौती हो सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या आपके हाथ में भी बनी है ऐसी रेखा, खुल जाएगी किस्मत, लग सकती है करोड़ों की लॉटरी

ये भी पढ़ें: ये शुभ ग्रह हो जाते हैं खराब, सूर्यास्त के बाद भूल से भी किसी को न दें दूध, दही, हल्दी समेत ये 5 चीजें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola