Bachche Ka Dant Nikalna Shubh Ya Ashubh : ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में सामुद्रिक शास्त्र भी शामिल है। इस शास्त्र में व्यक्ति के जीवन से संबंधित कई बातें बताई गई है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, बच्चे का जन्म होने के बाद सबसे पहले दांत निकलते हैं। सभी बच्चों के लगभग पहले महीने से लेकर 9वें महीने तक दांत निकल ही जाते हैं।
ऐसे में सवाल उठता है किस माह में बच्चे के दांत निकलना शुभ और अशुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म के पहले महीने में बच्चे के दांत निकलना अशुभ माना गया है। मान्यता है कि पहले माह में दांत निकलने से बच्चे के जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। ऐसे ही किस माह में दांत निकलना शुभ होता है। इन सब के बारे में विस्तार से जानते हैं…
यह भी पढ़ें- दो दिन बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव
किस माह में बच्चे का दांत निकलना होता है शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी नवजात के दांत दूसरे महीने में निकलते हैं तो इसका प्रभाव बच्चे के भाइयों पर पड़ता है। बच्चे के भाइयों को कई तरह के कष्ट झेलने पड़ते हैं। तीसरे माह में बच्चे के दांत निकलते हैं तो यह अशुभ माना गया है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, चौथे माह में बच्चे के दांत निकलते है तो यह अशुभ माना गया है। चौथे माह में बच्चे के दांत निकलने से माता-पिता के लिए परेशानियां खड़ी होनी शुरू हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें- दैत्यों के गुरु शुक्र करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ
शास्त्र के अनुसार, 5वें माह में यदि बच्चे के दांत निकलते हैं तो बड़े भाई के लिए अशुभ होता है, लेकिन छठे माह में बच्चे के दांत निकलते हैं तो यह बेहद शुभ होता है। मान्यता है ऐसा होने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। 7वें माह में यदि बच्चे के दांत निकलते हैं तो यह भी शुभ माना गया है, लेकिन 8वें माह में बच्चे के दांत निकलते हैं तो यह बच्चे के मामा के लिए कष्टदायक होता है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, 9वें माह में यदि बच्चे के दांत निकलते हैं तो यह भी शुभ माना जाता है। जब 10वें माह में बच्चे के दांत निकलते हैं तो जीवन में भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। 11वें माह में बच्चे के दांत निकलते हैं तो घर में सुख शांति की प्राप्ति होती है। 12वें महीने में यदि बच्चे के दांत निकलते हैं तो घरवालों का जीवन धन-धान्य से भरा रहता है।
यह भी पढ़ें- Paush Purnima 2024: पौष पूर्णिमा के दिन भूलकर न करें ये काम, वरना होगा नुकसान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
11 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines