Baby Girls Name: नवरात्रि में मां दुर्गा के नाम पर रखें अपनी बेटी का नाम, आपके पूरे हो जाएंगे सारे अरमान

Baby Girls Name: यदि आप भी मां दुर्गा के नाम पर अपनी बेटी का नाम रखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिस्ट में से आप रख सकते हैं।

Baby Names On Maa Durga

Baby Names On Maa Durga

Baby Girls Name: सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व का बहुत ही खास महत्व होता है। मान्यता है कि जो जातक नवरात्रि के नौ दिनों का उपवास करता है, उन्हें मां दुर्गा की असीम कृपा प्राप्त होती है। नवरात्रि के शुभ अवसर यदि आप अपनी बेटी का नाम रखने के बारे में सोच रहे हैं, तो बता दें की आप अपनी प्यारी क्यूट बेटी का नाम मां दुर्गा के नाम पर रख सकते हैं। तो आज इस खबर में मां दुर्गा के कई ऐसे नाम के बार में जानेंगे, जिसे आप अपनी अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं। तो आइए उन नामों के बारे में जानते हैं।

सनातन धर्म मां दुर्गा को प्रमुख देवी के रूप में माना गया है, जिन्हें माता रानी, जग्दम्बा और मां भगवती आदि के नाम से जाना जाता है। लेकिन आप अपनी बेटी का नाम मां दुर्गा के नाम पर रखना चाहते हैं, तो नीचे लिस्ट में आप अपनी बेटी के लिए एक सुंदर सा नाम चुन सकते हैं। तो आइए मां दुर्गा के अनेकों नाम के बारे में जानते हैं, जो आप अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं।

मां दुर्गा के नाम पर रखें अपनी बेटी का नाम (Baby Names On Maa Durga)

आर्या – देवी
अधीरा – मां के छठें और सातवें स्वरुप को अधीरा कहते हैं.
गौरिका – मां के आठवें रुप को गौरिका कहा जाता है. ये माता का सुंदर रुप है.
नंदिनी – ये नाम आदिशक्ति मां दुर्गा का है.
अनीका– इसका अर्थ है देवी दुर्गा , पत्थर की प्रतिभा.
अपर्णा -देवी पार्वती, पत्तों, जो भी पत्ते खाने के बिना रहता है, दुर्गा या पार्वती का नाम होता है.
गौतमी – ये नाम मां दुर्गा का है.
प्रत्यक्षा – वास्तविक
भवप्रीता – भगवान शिव पर प्रीति रखने वाली
भाव्या – भावना एवं ध्यान करने योग्य
नित्या – अनन्त

अनन्ता – जिनके स्वरूप का कहीं अंत नहीं
भव्या – कल्याणरूपा, भव्यता के साथ
शाम्भवी – शिवप्रिया, शंभू की पत्नी
अनन्ता – विनाश रहित
कामाक्षी – सुंदर नेत्रों वाली
वामिका – ये नाम भी मां दुर्गा का है. इस नाम का अर्थ  भगवान शिव और पावर्ती का मिलाजुला स्वरूप माना जाता है.
भवानी – ब्रह्मांड में निवास करने वाली
भवमोचनी – संसारिक बंधनों से मुक्त करने वाली
चित्रा – सुरम्य, सुंदर
सुधा – अमृत की देवी
सुन्दरी – सुंदर रूप वाली
वनदुर्गा – जंगलों की देवी
माहेश्वरी – प्रभु शिव की शक्ति
इंद्री– इंद्र की शक्ति

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ