शुभ ग्रह शुक्र 4 दिनों के लिए हुए अस्त, बढ़ेंगी इन 3 राशियों मुश्किलें

19 मार्च, 2025 की शाम से धन-वैभव के स्वामी ग्रह शुक्र अस्त हो चुके हैं, जिसका असर यतो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों के जातकों के करियर, नौकरी, बिजनेस और लव लाइफ पर नेगेटिव प्रभाव पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

venus-retrograde-in-meen-rashi

बुधवार 19 मार्च, 2025 की शाम में 7:00 बजे से धन-वैभव के स्वामी ग्रह शुक्र अस्त हो चुके हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, असुराचार्य शुक्र केवल 4 दिनों के लिए अस्त हुए हैं और वे रविवार 23 मार्च, 2025 फिर उदित होंगे। शुक्र एक बेहद शुभ ग्रह हैं और वे प्रेम, आकर्षण, धन, ऐश्वर्य, वैभव, विवाह के बाद के सुख, भोग-विलास के कारक यानी नियंत्रक और स्वामी ग्रह हैं।

विज्ञापन

शुक्र के अस्त होने का राशियों पर असर

शुक्र के अस्त होने से शुक्र के कारकत्व और फल देने की शक्ति पर बेहद नेगेटिव असर होता है। अस्त हो चुके शुक्र का नकारात्मक असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन राशियों के जातकों को उनके करियर, नौकरी, बिजनेस और लव लाइफ पर नेगेटिव प्रभाव पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मीन राशि

शुक्र ग्रह मीन राशि में अस्त हुए हैं, जिसके कारण करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें, क्योंकि इस समय गलत फैसले नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम और समझदारी से काम लेना आवश्यक है।

विज्ञापन

कर्क राशि

शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण कर्क राशि के जातकों को वित्तीय मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। धन के लेन-देन के समय सतर्क रहें, क्योंकि छोटी-सी गलती भी बड़े आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। कारोबार में हानि होने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में धैर्य और समझदारी बनाए रखें। अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें और उनके साथ संवाद में संयम बरतें।

वृश्चिक राशि

इस अवधि में आपकी फिजूलखर्ची में बढ़ोतरी होगी। इससे आपके बजट पर काफी नकारात्मक असर हो सकता है। व्यापार में नुकसान से आपकी चिंता बढ़ सकती है। रिश्तों में खटास बढ़ सकती है। माता-पिता के साथ किसी भी प्रकार के मतभेद होने पर मर्यादा और सम्मान के साथ संवाद करें। प्रेम संबंधों में सम्मान की कमी या गलतफहमी के कारण दूरी बढ़ सकती है, इसलिए अपने साथी के प्रति संवेदनशील रहें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ