Richest Zodiac 2024 Astrology Prediction: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2024 में छह राशियों के लिए धन के कारक शुक्र बनेंगे। शुक्र देव धन के कारक बनकर इन छह राशियों को खूब धन लाभ करा सकते हैं। परिणामस्वरूप ये राशियां अमीरों की लिस्ट में शामिल हो सकती हैं। आइए जानते हैं 2024 के लिए लकी राशियों की लिस्ट।
मेष
ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, मेष राशि से जुड़े लोगों के लिए भी नया साल लकी साबित होगा। दरअसल नए साल में जब मंगल का गोचर होगा तो मेष राशि के जातकों को फायदा होगा। साथ ही इस राशि के जातक धन संचय करने में सफल होंगे। मेष राशि के साथ शुक्र का मित्र जैसा का भाव रहता है। ऐसे में मेष राशि वालों को भी शुक्र देव की कृपा प्राप्त होगी। मंगल-शुक्र कारक ग्रह बनकर मेष राशि के जातकों की किस्मत संवार सकते हैं।
कर्क
शुक्र की मित्र राशि कर्क है। यानी शुक्र का कर्क के साथ मित्रता का भाव रहता है। ऐसे में नए साल में कर्क राशि से जुड़े जातकों को भी शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। शुक्र देव की कृपा के परिणामस्वरूप जीवन में सुख के साधन बढ़ेंगे।
यह भी पढ़ें: 2024 में भी शनि का रहेगा जबरदस्त प्रभाव, 3 राशि के लोग रहेंगे बेहद खुशहाल
तुला
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शुक्र देव तुला राशि के स्वामी हैं। ऐसे में नए साल में तुला राशि के जातकों को शुक्र देव की कृपा प्राप्त होगी, जब ये राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र की कृपा से तुला राशि वालों के सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आय के साधन मजबूत होंगे।
वृश्चिक
नए साल में वृश्चिक राशि वालों पर शुक्र देव प्रसन्न रहेंगे। जिससे इस राशि से जुड़े जातकों को अचानक धन लाभ होगा। साथ ही जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें मुनाफा भी प्राप्त होगा। नौकरीपेशा वाले जातक नए साल में शुक्र देव की कृपा से खुशहाल रहेंगे। घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
धनु
धनु राशि से संबंधित जातकों के लिए भी नए साल शुभ कहा जा सकता है। दरअसल नए साल में धनु राशि पर शुक्र देव मेहरबान रहेंगे। इसके अलावा धनु राशि वालों को गुरु ग्रह की कृपा भी प्राप्त होगी। 2024 में जब देवगुरु बृहस्पति अपनी चाल में बदलाव करेंगे तो इस राशि के जातक को धन लाभ होगा। बृहस्पति देव इस राशि के लिए धन लाभ के कारक बनेंगे।
मीन
मीन राशि के लिए 2024 शुभ रहेगा क्योंकि इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति धन-लाभ के कारक बनेंगे। जिससे मीन राशि से जुड़े जातकों को धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा नए साल में जब गुरु ग्रह चाल बदलेंगे तो मीन वालों को फायदा होगा। कुल मिलाकर 2024 मीन राशि समेत छह राशियों के लिए शुभ साबित होगा।
यह भी पढ़ें: मिथुन राशि के लिए बेहद शुभ रहेगा 2024, पलटेगी किस्मत और होगा खूब धन-लाभ
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines