Gemini Zodiac Yearly Horoscope 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि से संबंधित जातकों के लिए साल 2024 बेहद शुभ साबित होने वाला है। वैसे तो साल 2024 में कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे, मगर बृहस्पति का राशि परिवर्तन मिथुन के लिए भाग्यवर्धक और लाभकारक साबित होगा। मिथुन राशि वालों को गुरु ग्रह की कृपा से दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। इस राशि से संबंध रखने वाले वैसे जातक जो अविवाहित हैं, उन्हे विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। साथ ही लव लाइफ में खूब तरक्की देखने को मिलेगी। चलिए अब आगे वार्षिक राशिफल के मुताबिक जानते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए साल 2024 कैसा रहेगा।
मिथुन लव राशिफल 2024
नए साल में मिथुन राशि वालों का लव लाइफ शानदार रहने वाला है। पार्टनर के साथ पुराने विवाद खत्म हो जाएंगे। नए साल में बीती बातों को भूलकर आपस में मधुर संबंध बनाएंगे। पार्टनर के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान एक दूसरे का साथ देंगे। हलांकि मार्च के महीने में लव लाइफ को लेकर कुछ सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान छोटी-मोटी बातों पर ध्यान न देकर आगे बेहतर करने के लिए सोचना होगा। फरवरी में लव पार्टनर को विवाह के लिए प्रस्ताव दे सकते हैं। वैसे तो इसके लिए निराश नहीं होना पड़ेगा, मगर कुछ इंतजार जरूर करना पड़ेगा। आठवें महीने में सफलता मिल सकती है। या फिर 10वें महीने में किया गया प्रयास सार्थक साबित होगा।
यह भी पढ़ें: वृषभ राशि के लिए वरदान के समान साबित होगा साल 2024, बनेंगे अकूत धन-संपत्ति के मालिक!
मिथुन आर्थिक राशिफल 2024
मिथुन राशि वालों को साल 2024 में शनि देव और गुरु ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होगी। परिणामस्वरूप जो जातक बिजनेस कर रहे होंगे, उन्हें विशेष आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा वाले जातकों को पदोन्नति के साथ ही स्थान परिवर्तन का भी योग बनेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। पिता या बड़े भाई से धन का लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा पहले किए हुए निवेश से आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना बनी रहेगी। साल 2023 के पहले 3 महीने में फिजूलखर्ची पर लगाम लगा रहेगा, लेकिन साल 2024 के बीच में खर्च में अधिकता की वजह से कुछ परेशानी होगी। हालांकि साल 2024 के आखिरी 3 महीने में आय के नए स्रोत बनेंगे। जिनसे खूब आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। कुल मिलाकर 2024 आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है।
मिथुन करियर राशिफल 2024
करियर के लिहाज से मिथुन राशि वालों के लिए नया साल शुभ रहने वाला है। हालांकि आपको नए साल में अपने कार्यों को लेकर जल्दबाजी करने से बचना होगा। नए साल की शुरुआत में अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। इसके साथ ही नौकरीपेशा वालों को जॉब में सफलता प्राप्त होगा। मार्च-अप्रैल (2024) में प्रमोशन की प्रबल संभावना रहेगी। नई नौकरी के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ सकता है। वहीं नौकरी बदलने के लिए अक्टूबर-नवंबर का समय ज्यादा अच्छा रहेगा। बेरोजगार जातकों को साल 2024 के अंत में नौकरी का ऑफर मिलेगा। कुल मिलाकर नया साल करियर को लेकर शुभ साबित होगा।
यह भी पढ़ें: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2024? जानिए
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
7 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines