---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

11 मई को बंपर लाभ देंगे ये उपाय, राशि के अनुसार अपनाएं

Zodiac Signs: 11 मई 2025, रविवार का दिन वैदिक पंचांग के हिसाब से खास है। ये दिन वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि का है। स्वाति नक्षत्र और व्यतीपात योग इस दिन शांति और सोच-विचार का माहौल बनाएंगे। ग्रहों की स्थिति हर राशि पर अलग-अलग असर डालेगी। आइए जानते हैं कि इस दिन को शुभ बनाने के लिए राशि के अनुसार कौन से उपाय करें।

---विज्ञापन---

Zodiac Signs: 11 मई के दिन चतुर्दशी तिथि शाम 8 बजकर 1 तक रहेगी फिर पूर्णिमा लग जाएगी। स्वाति नक्षत्र और व्यतीपात योग का प्रभाव रहेगा। करण सुबह 6:46 बजे तक गर और फिर वणिज शाम 8 बजकर 1 तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण लग जाएगा। सूर्योदय सुबह 5:33 बजे और सूर्यास्त शाम 7:03 बजे होगा। चंद्रमा शाम 6:01 बजे उदय होगा। राहुकाल शाम 5:21 से 7:03 बजे तक रहेगा, जिसमें शुभ काम न करें। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा, जो जरूरी कामों के लिए शुभ है। रवि योग दोपहर 1:27 बजे से अगले दिन सुबह तक रहेगा।

इस दिन बुध और सूर्य मेष राशि में रहेंगे। बृहस्पति वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। बात करें मंगल की तो वे नीच के होकर कर्क में रहेंगे। इसी प्रकार चंद्रमा तुला तो शनि, शुक्र और राहु मीन में विराजमान रहेंगे। मायावी केतु कन्या राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं कि 11 मई के दिन राशि के अनुसार कौन से उपायों को करना चाहिए?

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष वालों के लिए ये दिन जोश से भरा रहेगा, लेकिन गुस्से और जल्दबाजी से बचना जरूरी है। सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का 11 बार जाप करें। लाल कपड़े पहनें और गेहूं का दान करें।

वृषभ राशि

वृषभ वालों को सेहत और खर्चों पर ध्यान देना चाहिए, ताकि दिन सुकून भरा रहे। गाय को हरा चारा खिलाएं और ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ का 21 बार जाप करें। सफेद या हल्का हरा कपड़ा पहनें। माता लक्ष्मी को खीर चढ़ाएं।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन वालों के लिए लव लाइफ और पढ़ाई में फोकस बढ़ाने का दिन है। भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ का 11 बार जाप करें। हरे रंग का कपड़ा पहनें और गरीबों को हरी सब्जी दान करें।

कर्क राशि

कर्क वालों को परिवार में शांति और लव लाइफ में बैलेंस बनाए रखना चाहिए। चंद्रमा को दूध और चावल का दान करें और ‘ॐ सों सोमाय नमः’ का 21 बार जाप करें। सफेद कपड़ा पहनें और चांदी का कोई सामान दान करें।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह वालों के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन अहंकार से बचें। सूर्य को लाल फूल चढ़ाएं और ‘ॐ सूर्याय नमः’ का 11 बार जाप करें। नारंगी या लाल कपड़ा पहनें और तांबे का सिक्का दान करें।

कन्या राशि

कन्या वालों को पैसे के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए। भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ का 11 बार जाप करें। हरा या पीला कपड़ा पहनें और हरी मूंग दाल का दान करें।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला वालों के लिए आत्मविश्वास और लव लाइफ में मिठास बढ़ाने का दिन है। माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं और ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ का 21 बार जाप करें। गुलाबी या सफेद कपड़ा पहनें और चीनी का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक वालों को मानसिक शांति और धैर्य बनाए रखना चाहिए। हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल या नारंगी कपड़े पहनें और गुड़ का दान करें।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु वालों के लिए सामाजिक कामों और नेटवर्किंग में सफलता मिलेगी। भगवान विष्णु को पीले चंदन का तिलक करें और ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ का 11 बार जाप करें। पीला कपड़ा पहनें और चने की दाल दान करें।

मकर राशि

मकर वालों के लिए करियर में तरक्की के मौके हैं, लेकिन मेहनत जरूरी है। शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का 11 बार जाप करें। नीला या काला कपड़ा पहनें और उड़द की दाल दान करें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ वालों को पढ़ाई और ट्रैवल में फायदा होगा। शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का 11 बार जाप करें। नीला कपड़ा पहनें और काले तिल दान करें।

मीन राशि

मीन वालों को पैसे के मामले में सावधानी और लव लाइफ में बैलेंस चाहिए। भगवान विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाएं और ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ का 11 बार जाप करें। पीला या सफेद कपड़ा पहनें और केसर का दान करें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Numerology: 11 मई को जलवा बिखेरेंगे इन तारीखों में जन्मे लोग, चौतरफा कमाएंगे लाभ

---विज्ञापन---
First published on: May 10, 2025 06:57 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola