Astro Tips: घर-परिवार में सदस्यों के बीच तनाव होना आम होता है. खासकर पति-पत्नी के बीच झगड़े सामान्य और स्वाभाविक है. घर में लड़ाई-झगड़ो के कारण अक्सर समस्याएं रहती है. अगर आपके घर में पारिवारिक सदस्यों में विवाद, गुस्सा, और कलेश होती है, तो इससे जीवन में हमेशा परेशानी बनी रहती है. ऐसे घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है और तंगी का सामना करना पड़ता है. गृह कलेश के कारण परेशान हैं, तो आप यहां इसके कारणों और उपायों के बारे में जान सकते हैं.
पारिवारिक कलेश के कारण
घर-परिवार के सदस्यों के बीच विवाद और झगड़ा होना स्वाभाविक होता है. कई बार अलग-अलग विचारों के कारण छोटी बहस हो जाती है. हालांकि, अक्सर घर में तनाव का माहौल बना रहता है, तो यह सही नहीं होता है. यह कई कारणों से हो सकता है. गृह कलेश पितृ दोष और ग्रहों के दोष के कारण हो सकता है. इस स्थिति में इस समस्या के समाधान के लिए उपायों को करना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 29 मई को बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 5 राशियों की होगी खूब मौज, मिलेगा पैसा ही पैसा
पारिवारिक विवाद के ज्योतिषीय समाधान
- घर में बेवजह कलेश, अशांति और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, तो यह पितृ दोष के कारण होता है. श्राद्ध पक्ष में पितरों को तर्पण या भोजन कराएं. अमावस्या पर पीपल के पेड़ पर जल और काले तिल अर्पित करें. दक्षिण दिशा में मुख करके पितरों से सुख-शांति की कामना करें.
- कई बार ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव के कारण इस समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में परिवार के सदस्यों के बीच विवाद और झगड़ों से बचने के लिए पूजा कराएं. गृह कलेश दूर करने के लिए नवग्रह की पूजा अवश्य कराएं.
ये भी पढ़ें – Budh Uday: मई महीने में बुध उदय होने से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, व्यापार में होगा तगड़ा लाभ
- घर की नकारात्मकता के कारण कई बार घर में तनाव रहता है. घर-परिवार के तनाव को दूर करने के लिए नकारत्मकता को दूर करें. इसके लिए घर में नमक के पानी का पोछा लगाएं.
- नकारात्मकता को दूर करने और जीवन में सुख-शांति के लिए हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान जी के समक्ष पंचमुखी दीपक जलाएं.
ये भी पढ़ें – Numerology: पिता के लिए लकी साबित होते हैं इस मूलांक के लड़के, कम उम्र में कमाते हैं दौलत शोहरत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines