Astro Tips For Tulsi Mala: तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। मान्यता है कि तुलसी का पौधा घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म हो जाती है। मान्यता है कि हर हिंदू धर्म के लोग अपने-अपने घरों में तुलसी का पौधा जरूर लगाते हैं। इसके साथ ही नियमित रूप से पूजा भी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी का पौधा पवित्रता और सकारात्मकता का प्रतीक होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस तरह तुलसी के पौधे की पूजा का महत्व होता है, ठीक उसी प्रकार तुलसी माला का भी महत्व होता है। तुलसी की माला पहनने से आध्यात्मिक पवित्रता बनी रहती है। इसके साथ ही मन में सकारात्मक विचार आते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे के कि तुलसी माला धारण करने के नियम और महत्व के बारे में।
तुलसी की माला धारण करने के नियम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी माला धारण करने से मन में शुद्धता और सकारात्मकता बनी रहती है, लेकिन तुलसी माला धारण करने से पहले गंगाजल में शुद्ध करके ही धारण करना चाहिए।
ये भी पढ़े- तुला राशि के लिए भाग्यशाली माने गए हैं 2 रत्न, जानें धारण करने के फायदे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक तुलसी की माला धारण करते हैं, उनकी कुंडली से बुध और गुरु दोनों ग्रह मजबूत हो जाते हैं।
जो जातक तुलसी की माला धारण करते हैं, उन्हें भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और कृष्ण भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक तुलसी की माला धारण करते हैं, उन्हें हमेशा सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए।
मान्यता है कि जो जातक एक बार गले में तुलसी की माला धारण कर लेते हैं, उन्हें फिर शरीर से अलग-अलग नहीं करना चाहिए।
जानें तुलसी की माला के प्रकार
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी की माला दो तरह की होती है। एक श्यामा और दूसरी रामा तुलसी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दोनों तुलसी से माला बनाई जाती हैं। मान्यता है जो जातक श्यामा तुलसी की माला धारण करता है, उसको मानसिक शांति और मन में सकारात्मक ऊर्जा का भाव पैदा होता है। इसके साथ ही श्यामा तुलसी की माला धारण करने से आर्थिक फायदे भी होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रामा तुलसी की माला धारण करने से जीवन में सकारात्मकता के साथ मन में आत्मविश्वास बढ़ता है।
ये भी पढ़े- शुक्रवार को खास उपायों को करने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, धन की चिंता हो जाती है दूर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines