Astro Tips For Daan: हिंदू धर्म में दान देना और लेना दोनों ही परंपरा सदियों से चली आ रही है। दान को शुभ कर्म की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि दान देने और लेने के लिए हिंदू धर्म शास्त्रों में खास नियम बताए गए हैं। इसके अलावा लोग मानसिक संतुष्टि के लिए भी दान करते हैं। कहते हैं दान करने से ग्रहों की दशा और दिशा ठीक रहती है। धर्म शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि कुछ चीजों को दान में नहीं लेना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से बुरा वक्त शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं कि किन 5 चीजों को दान में नहीं लेना चाहिए।
बासी खाना
ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार, कभी भी किसी को दान में बासी भोजन ना तो देना चाहिए और ना ही दान स्वरूप इन्हें लेना चाहिए। पौराणिक मान्यता है कि बासी भोजन का दान करने से घर के लोग अनेक प्रकार की बीमारियों से घिर जाते हैं। ऐसे में इस बात का हमेशा ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: 17 सितंबर से राजयोग जैसा सुख भोगेंगे इन 4 राशियों के लोग, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
प्लास्टिक और स्टील के बर्तन
धर्म शास्त्रों में प्लास्टिक और स्टील के बर्तन का दान नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि स्टील के बर्तनों का दान करने से घर की सुख-शांति बिगड़ने लगती है। वहीं प्लास्टिक का दान करने से बिजनेस चौपट होने लगता है। ऐसे में ये 2 चीज ना तो किसी को दान स्वारूप देना चाहिए और ना ही इन्हें किसी से दान के तौर पर स्वीकार करना चाहिए।
खराब तेल
वैसे तो कुंडली के शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार के दिन तेल का दान करना अच्छा है। मगर दान के तौर पर दिया जाने वाला तेल कभी खराब नहीं होना चाहिए। दरअसल खराब तेल का दान करने से जीवन में आर्थिक तंगी छा जाती है। ऐसे में तेल का दान करने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें।
झाड़ू
ज्योतष शास्त्र के मुताबिक, झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक है। ऐसे में कभी भी झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए। दरअसल जानकार बताते हैं कि झाड़ू का दान करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जिसके परिणामस्वरूप घर में धन की हानि होने लगती है।
पुराने कपड़े
शास्त्रीय मान्यता के अनुसार, कपड़ों का दान करना बेहद शुभ है। लेकिन कभी किसी को पुराने कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए। दरअसल पुराने कपड़ो का दान करने से ग्रह दशा खराब हो जाती है। जिसकी वजह से जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: 5 दिन बाद शुरू हो जाएंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, मार्गी बुध से होगा अकूत धन लाभ
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines