नए साल पर दोस्तों या रिश्तेदारों को भूलकर न दें ये गिफ्ट, वरना होगा पछतावा

Astro Tips: पंडित सुरेश पांडेय जी कहते हैं कि दोस्तों या रिश्तेदारों को उपहार में गिफ्ट देते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, वरना आपको आगे जाकर पछतावा हो सकता है। तो आइए उन बातों को विस्तार से जानते हैं।

astro tips

astro tips

Astro Tips: पंडित सुरेश पांडेय जी कहते हैं नए साल की शुरुआत अब कुछ ही दिनों में होने वाली है, ऐसे में लोग अपने सगे-संबंधी, दोस्त-यार को उपहार देते हैं। पंडित जी कहते हैं कि व्यक्ति उपहार देते समय छोटी-छोटी गलतियां कर बैठता है, जिससे जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगती है। पंडित जी के अनुसार, व्यक्ति को उपहार देते समय कुछ बातों का ख्याल रखना होता है, नहीं तो जीवन से खुशहाली चली जाती है। तो आज इस खबर में पंडित सुरेश से जानेंगे कि नए साल पर दोस्तों या रिश्तेदारों को कौन सा गिफ्ट नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन

नए साल पर भूलकर न दें ये गिफ्ट

पंडित जी के अनुसार व्यक्ति को कभी भी अपने दोस्तों या रिश्तेरादों को गहरे रंग के धारी या चेक वाला कंबल उपहार में नहीं देना चाहिए। पंडित जी कहते हैं कि इस रंग का कंबल दान कर सकते हैं, लेकिन किसी को उपहार में भेंट नहीं कर सकते हैं। क्योंकि काले कंबल पर केतु का प्रभाव होता है और कंबल उपहार देने से जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है।

विज्ञापन

किसी को पर्स उपहार में नहीं देना चाहिए और ना ही उपहार में लेना चाहिए। बल्कि पर्स खुद खरीद कर इस्तेमाल करना चाहिए।

विज्ञापन

माना जाता है कि किसी भी व्यक्ति को धारदार या नुकीली चीजों को उपहार में नहीं देना चाहिए। जैसे- कैंची, चाकू, आदि। मान्यता है कि नुकीले चीजों को उपहार में देने से जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।

पंडित जी कहते हैं कि किसी व्यक्ति को सजावटी फूल गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि सजावटी फूल गिफ्ट में देने से जीवन निरश होने लगती है।

विज्ञापन

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, जिस पेड़-पौधों में से दूध निकलता है वैसे पौधों को उपहार में नहीं देना चाहिए। जैसे-कैक्टस प्रजाति के पौधे।

देवी-देवताओं की मूर्ति भी गिफ्ट में नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ