Hairfall Astro Upay: ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य के हर हिस्से और अंग के लिए ग्रह निर्धारित हैं। ये स्किन, बालों और खून के लिए भी निश्चित हैं। हेयरफॉल और बालों की समस्या अक्सर इन्हीं से जुड़ी होती हैं। वैदिक ज्योतिष में स्किन यानी त्वचा के लिए बुध ग्रह को कारक माना गया है। वहीं, शुक्र का संबंध बालों से है, तो खून संबंधी समस्याओं के लिए मंगल ग्रह को जिम्मेदार बताया गया है। जब इन ग्रहों की स्थिति जन्म-कुंडली में कमजोर होती है और कोई शुभ ग्रह कुंडली के लग्न यानी प्रथम भाव (घर) को दृष्ट नहीं करते हैं, तो वैसे जातकों को त्वचा और खून से समस्याएं होती हैं। आइए जानते हैं, हेयरफॉल और बालों की समस्या को दूर करने के लिए कौन-सा एस्ट्रो उपाय करें।
स्किन के लिए बुध के उपाय
हेल्दी स्किन के लिए, ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार, बुध दोष का निवारण जरूरी है। इसके एस्ट्रो उपाय के रूप में बुधवार को हरे रंग की वस्तुओं का दान करने से बुध ग्रह मजबूत होते हैं। इस दिन को गरीबों को हरे रंग के वस्त्रों का दान करें, जरुरतमंदो को हरी मूंग दान में दें और गौमाता को हरी घास या हरा चारा खिलाएं। इसके अलावा भगवान गणेश को मोदक चढ़ाने और विष्णुजी पूजा करने से भी बुध ग्रह प्रसन्न होते हैं।
बालों के लिए शुक्र के उपाय
शुक्र ग्रह को मजबूत करने से उपाय से हेयरफॉल और बालों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आसान उपायों में इसके लिए जातक को अधिक से अधिक सफेद कपड़े पहनने चाहिए, क्योंकि ज्योतिष में सफेद रंग का संबंध शुक्र ग्रह से बताया गया है। पीड़ित व्यक्ति को सफेद वस्तुओं, जैसे- चीनी, चावल, मिश्री, खीर और सफेद कपड़ों का दान करना चाहिए।
ब्लड के लिए मंगल के उपाय
स्किन और बालों की समस्या खून से से जुड़ी होती हैं, जिसके लिए मंगल के उपाय से लाभ हो सकता है। इसके लिए जातक को लाल रंग के वस्त्र, गुड़, तांबा, मसूर दाल का दान करना चाहिए। इसके साथ ही, व्यक्ति को मंगल गायत्री मंत्र (ओम अंगारकाय विद्महे शक्ति हस्ताय धीमहि तन्नो भौमः प्रचोदयात् – Om Angarkaya Vidmahe Shakti Hastay Dhimahi Tanno Bhaumah Prachodayat) मंत्र का जाप करना चाहिए।
इन आसान एस्ट्रो उपाय से हेयरफॉल और बालों की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। समर्थ और धनी लोग को इससे निजात पाने के लिए संबंधित ग्रहों के यज्ञ-हवन और अनुष्ठान करने चाहिए। स्किन और बालों की समस्याएं हार्मोन से भी जुड़े होते हैं, जिसका कारक ग्रह चंद्रमा को माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में चंद्र दोष है, उन्हें चंद्रमा से जुड़े उपाय करने चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines