Astro For Hair Oil: लाख कोशिशों के बाद भी आपको अपने जीवन में कोई बदलाव नहीं नजर आ रहा है? क्या आप भी अपने सौभाग्य या किस्मत कोसते रहते हैं? कई तरह की पूजा-पाठ करा चुके हैं? हर तरह के टोटके और उपायों को अपना चुके हैं? लेकिन फिर किस्मत का बंद ताला है कि खुलने का नाम नहीं ले रहा है? क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे का कारण कहीं न कहीं आपके द्वारा की गई गलती भी हो सकती है।
दरअसल, बालों को किस दिन धोना चाहिए और किस दिन नहीं? इसके बारे में तो हर किसी को पता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिन्दू धर्म में तेल लगाने का भी नियम बताया गया है। आपके द्वारा लगाए गए तेल से भी आपकी किस्मत का बंद ताला खुल सकता है, लेकिन अगर गलत दिन तेल लगाते हैं तो आप खुद अपने लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
आज हम आपको सप्ताह के सातों दिन तेल लगाने से कौन-कौन से लाभ होते हैं? इसके बारे में बताने जा रहे हैं। जबकि, किस-किस दिन तेल लगाना दुर्भाग्य का कारण बन सकता है? इसके बारे में भी बताने जा रहे हैं।
बालों में किस दिन तेल लगाना चाहिए?
हिन्दू धर्म में हर दिन का खास महत्व बताया गया है। सोमवार से लेकर रविवार, किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित है। किस दिन बाल धोने चाहिए और किस दिन नहीं? इसके बारे में हर किसी को जानकारी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तेल लगाने का भी शास्त्रों में दिन बताया गया है।
ज्योतिष के अनुसार सोमवार, बुधवार और शनिवार के दिन बालों में तेल लगाना शुभ होता है। अगर कोई व्यक्ति इन तीनों दिनों में अपने बालों में तेल लगाता है तो वो अपने दुर्भाग्य को दूर करके किस्मत चमका सकता है।
सप्ताह में किस दिन तेल लगाने से मिलते हैं क्या लाभ?
- सोमवार- इस दिन तेल लगाने से व्यक्ति की सुंदरता में वृद्धि होती है।
- बुधवार- इस दिन तेल लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
- शनिवार- इस दिन तेल लगाने से संपत्ति और सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है।
बालों में किस दिन तेल नहीं लगाना चाहिए?
शास्त्रों के अनुसार बालों में जिस तरह से तेल लगाने के लिए शुभ दिन बताए गए हैं, ठीक वैसे ही सप्ताह के कुछ दिन बालों में तेल लगाने के लिए अशुभ माने जाते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करके आप खुद अपने दुर्भाग्य को बुलावा देते हैं। शास्त्रों में मंगलवार, शुक्रवार, गुरुवार और रविवार को बालों में तेल लगाना मना किया गया है।
सप्ताह में किस दिन तेल लगाना अशुभ?
- मंगलवार- इस दिन अगर आप अपने बालों में तेल लगाते हैं तो आपके जीवन से कभी भी दुख समाप्त नहीं होंगे और कोई न कोई परेशानी हमेशा आपके साथ रहेगी।
- शुक्रवार- इस दिन लगाने से हर कार्य में हानि होती है। व्यक्ति का बना बनाया काम भी बिगड़ सकता है और उसे कामकाज में भारी नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।
- गुरुवार- इस दिन तेल लगाने से व्यक्ति का सौभाग्य खत्म होने लगता है और उसे कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
- रविवार- अक्सर लोग अपने बालों में तेल लगाने के लिए रविवार का दिन पसंद करते हैं, लेकिन धार्मिक मान्यताओं में ऐसा करना सही नहीं माना गया है। कहा जाता है कि रविवार को बालों में तेल लगाने से व्यक्ति आजीवन रोगी रहता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
5 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines