हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

आर्थिक तंगी को दूर करने में कारगर है केले के पेड़ की जड़ के टोटके, बस एक बार जरूर आजमाएं

Astro Upay: यदि किसी जातक को हर समय आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, तो ऐसे में जातक को केले के पेड़ की जड़ के कुछ चमत्कारी उपाय करने चाहिए। तो आइए उन उपायों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
केले के पेड़ की जड़ के उपाय

Astro Upay: सनातन धर्म में कुछ ऐसे पेड़-पौधे होते हैं, जिनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि उन पेड़-पौधे में देवी-देवताओं का वास होता है। आपने देखा होगा किसी भी मांगलिक कार्य में पेड़-पौधों का भी इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि इन पेड़-पौधों की पूजा करने से ईश्वरीय शक्ति प्राप्त होती है। साथ ही पुण्य फल की प्राप्ति भी होती है।

मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। जो जातक केले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करते हैं, उन्हें भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हालांकि केले के पेड़े के साथ केले के पेड़ की जड़ को भी बेहद पवित्र माना गया है। केले के पेड़ की जड़ के कुछ उपाय करने से लाभ प्राप्त होता है। आइए केले के पेड़ की जड़ से जुड़े कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में जानते हैं।

आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति खराब है और पैसे की तंगी झेलनी पड़ रही है, तो ऐसे में आपको केले की जड़ की 11 बार परिक्रमा करना चाहिए। साथ ही केले की जड़ में गुड़, चना दाल, और हल्दी की गांठ अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से आर्थिक स्थिति ठीक हो जाती है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

नकारात्मक ऊर्जाएं दूर करने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने घर से नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करना चाहते हैं तो घर के मेन गेट पर केले की जड़ बांध सकते हैं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जाएं आने लगती हैं।

यह भी पढ़ें- कुंडली में है राहु दोष तो सोमवती अमावस्या पर करें 4 अचूक उपाय, जल्द मिलेगी मुक्ति

सुख-शांति के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने घर में सुख-शांति बनाए रखना चाहते हैं, तो केले की जड़ में रोजाना हल्दी वाला पानी अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

मंगल दोष दूर करने के उपाय

मान्यता है कि जिस जातक कि कुंडली में मंगल दोष हैं और उससे मुक्ति पाना चाहते हैं, तो केले की जड़ की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से मंगल दोष दूर हो जाता है। यदि किसी जातक की शादी में बाधा आ रही है, तो गुरुवार के दिन पीले कपड़े  पहनकर केले की जड़ की पूजा करें। ऐसा करने से शादी के योग बन जाते हैं।

अमीर बनने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कोई जातक धनवान बनना चाहते हैं, तो उन्हें केले की जड़ को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से तिजोरी कभी भी खाली नहीं रहती है।

यह भी पढ़ें- सोमवार को 4 और 6 मूलांक वालों पर महादेव की होगी जमकर कृपा, वैवाहिक जीवन में मिलेगी सफलता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें