Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए प्रत्येक प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर एक माह में आने वाली दोनों त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत के दिन खासतौर पर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि पूर्वक आराधना की जाती है। सप्ताह के जिस दिन प्रदोष व्रत आता है, उसी के आधार पर व्रत का नाम रखा जाता है। इस बार 3 जुलाई 2024 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। 3 जुलाई को बुधवार का दिन है। ऐसे में इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा।
इन दो शुभ योग का बना महासंयोग
3 जुलाई को रखा जाने वाला बुध प्रदोष व्रत बेहद खास है, क्योंकि इस बार ये व्रत आषाढ़ माह में आ रहा है। ऐसे में इस दिन की गई पूजा का फल आपको जरूर मिलेगा। इसके अलावा इस दिन दो शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र दोनों का महासंयोग है। 3 जुलाई 2024 को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। वहीं रोहिणी नक्षत्र सुबह से लेकर अगले दिन यानी 4 जुलाई को प्रात: काल 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सर्वार्थ सिद्धि योग के दौरान की गई पूजा का फल हर एक व्यक्ति को जरूर मिलता है। साथ ही इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता भी जरूर मिलती है। आइए जानते हैं बुध प्रदोष व्रत पर बना महासंयोग किन पांच राशियों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।
वृश्चिक राशि
जिन लोगों को एक अच्छी नौकरी की तलाश है, जल्द ही उन्हें किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। जो लोग निस्वार्थ भाव से धार्मिक कार्यों से जुड़े हुए हैं, समाज में उनका पद बढ़ सकता है। पिछले साल शेयर मार्कट में लगाए पैसों से अब अच्छा-खासा प्रॉफिट हो सकता है।
ये भी पढ़ें- शादी से पहले संभोग शास्त्रों में सही या नहीं? क्या कहते हैं सद्गुरु श्री रितेश्वर
मेष राशि
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को विदेश में जाकर काम करने का अवसर मिल सकता है। जो लोग समाज हित के लिए कार्य कर रहे हैं, उनके सम्मान और यश में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबारियों की अब तक के करियर में उनकी सबसे बड़ी डील पूरी हो सकती है। इससे पिछले कुछ साल का नुकसान भी कवर हो जाएगा।
कुंभ राशि
छात्रों को मनचाहे स्कूल में दाखिला मिल सकता है। कला, खेल, मनोरंजन और हेल्थ के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को दोपहर तक कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। बिजनेसमैन की नई डील पूरी होने से अच्छा प्रॉफिट होने की संभावना है। इससे बिजनेस में एक बार फिर से तेजी आ जाएगी।
कर्क राशि
छात्रों को स्कूल की किसी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल हो सकता है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे लोगों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। जिन लोगों की कपड़े की दुकान है, उनकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत हो सकती है। प्यार के मामले में पूरा माह रोमांटिक रहेगा।
मकर राशि
पार्टनर के संग अच्छा समय व्यतीत करने के साथ-साथ कहीं घूमने जाने का मौका भी मिल सकता है। इसी के साथ आपका पार्टनर आपकी कोई पुरानी इच्छा को भी पूर्ण कर सकता है। जिन लोगों की शादी को करीब तीन साल हो गए हैं, अब उनके घर किलकारी गूंज सकती है। खरीदारी करने के लिए ये समय उत्तम है।
ये भी पढ़ें- Video: इस राशि के लोगों पर मेहरबान होंगे शनि, रातोंरात चमक जाएगी किस्मत!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
21 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines