साल के पहले सूर्य ग्रहण का अगले 6 महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगा असर, बढेंगी जीवन की चुनौतियां

साल 2025 का सूर्य ग्रहण समाप्त हो चुका है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण था, लेकिन इसका असर 6 महीने तक व्याप्त रहेगा। इस ग्रहण के असर से भूकंप, बाढ़, दुर्घटनाएं, सत्ता पलट, विद्रोह आदि घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के लिए यह समय प्रतिकूल रह सकता है?

effect-of-first-solar-eclipse-on-zodiac-signs

साल 2025 का सूर्य ग्रहण समाप्त हो चुका है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण था, जो करीब 3 घंटे और 56 मिनट तक चला। ज्योतिषियों और पंडितों के मुताबिक, यह ग्रहण भारत में मान्य नहीं था, क्योंकि यहां यह ग्रहण दर्शनीय नहीं था। वैदिक ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, जहां ग्रहण दृश्यमान नहीं होते हैं, वहां ग्रहण का सूतक नहीं लगता है। लेकिन भारत के ज्योतिष ग्रंथों में यह भी बताया गया है ग्रहण का सूतक का राशियों पर इसके असर से कोई संबंध नहीं है।

सूर्य ग्रहण का राशियों पर असर

ज्योतिष शास्त्र की कुछ प्रसिद्ध पुस्तकों, जैसे मुहूर्त चिंतामणि, मुहूर्त विचार, जातक पारिजात, फलदीपिका आदि में ग्रहण के बारे में बताया गया है कि ग्रहण का प्रभाव 6 महीने तक प्रभावी रहता है। प्राकृतिक आपदाएं, भूकंप, भीषण बाढ़, दुर्घटनाएं, सत्ता पलट, विद्रोह आदि घटनाओं पर ग्रहण का असर होता है। साल के इस पहले सूर्य ग्रहण का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों पर इसका सबसे अधिक नेगेटिव असर पड़ने की आशंका है और उनके जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर साल के पहले सूर्य ग्रहण का प्रभाव नकारात्मक असर डाल सकता है। इस समय आपको मानसिक तनाव और आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। परिवार और करियर के मामले में अनबन या विवाद हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं और कई बार आपको अपने निर्णयों पर पुनर्विचार करना पड़ेगा। यह समय आत्ममंथन का है, जहां आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं के बारे में सोचेंगे और सुधार की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण थोड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। इस समय आपके कार्यस्थल पर असमंजस और उलझन की स्थिति बन सकती है, जिससे आपका मन बेचैन हो सकता है। आपके समर्पण और मेहनत के बावजूद, कुछ परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आएंगे। इसके अलावा, आपके रिश्तों में भी तनाव आ सकता है, खासकर व्यक्तिगत जीवन में। कोई पुरानी समस्या फिर से सिर उठा सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी वित्तीय स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं और खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा, कुछ पुराने मामलों या अनसुलझे विवादों के कारण मानसिक अशांति हो सकती है। यह समय आपके लिए धैर्य और समझदारी से काम लेने का है, ताकि आप इन परेशानियों से बाहर निकल सकें। यह समय आपको अधिक सतर्कता और धैर्य के साथ बिताना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ