हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

April Gochar 2023: अप्रैल में सूर्य, गुरु, बुध और शुक्र करेंगे गोचर, जानिए कब, कौनसा ग्रह चाल बदलेगा

विज्ञापन

April Gochar 2023: ग्रहों के गोचर के हिसाब से अप्रैल माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन व गोचर होगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर समान रुप से पड़ेगा हालांकि कुछ के लिए यह नेगेटिव होगा और कुछ के लिए शुभ रहेगा।

आचार्य अनुपम जौली के अनुसार अप्रैल माह में सूर्य, गुरु, बुध, शुक्र का गोचर होगा। इसके अतिरिक्त वर्तमान में मेष राशि में अस्त चल रहा बृहस्पति भी इसी माह उदय होगा जिसके बाद मांगलिक कार्यों पर लगी रोक भी हट जाएगी।

यह भी पढ़ें: घर में ऐसे लगाएं तुलसी तो चमक उठेगा भाग्य, सभी देवता पूरी करेंगे आपकी इच्छाएं

विज्ञापन

कब किस ग्रह का होगा गोचर (April Gochar 2023)

  • शुक्र का गोचर: 6 अप्रैल 2023 को सुबह 10.50 बजे शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेगा।
  • सूर्य का गोचर: सूर्य 14 अप्रैल 2023 को दोपहर 2.42 बजे मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसे गोचर को मेष संक्रांति भी कहा जाता है।
  • बुध का गोचर: इस माह 21 अप्रैल 2023 को दोपहर 1.25 बजे बुध ग्रह मेष राशि में वक्री होगा।
  • गुरु का गोचर: देवगुरु बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 को सुबह 3.33 बजे अस्त अवस्था में ही मेष राशि में गोचर करेंगे।
  • बुध का गोचर: 23 अप्रैल 2023 को रात्रि 11.58 बजे बुध ग्रह मेष राशि में अस्त होगा।
  • गुरु का गोचर: माह के अंत में 27 अप्रैल 2023 को सुबह 2.07 बजे बृहस्पति मेष राशि में उदय होगा। इसके बाद समस्त मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: भगवान विष्णु की एकादशी पर ऐसे करें पूजा, मां लक्ष्मी घर देगी घर के सब भंडार

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola