---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Ank Rashifal: रविवार को सूर्य की तरह चमकेगी इन मूलांक वालों की किस्मत, पढ़ें आज का अंक राशिफल

Ank Rashifal: आज का अंक राशिफल मूलांक 4 और 9 से जुड़े लोगों को कार्य में सफलता मिल सकती है। जानिए 04 फरवरी 2024 का मूलांक राशिफल।

---खबर नीचे जारी है---

Ank Rashifal 04 February 2024: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का दिन कुछ मूलांकों के लिए खास तो कुछ मूलांकों के लिए ठीक नहीं रहेगा। बता दें कि आज मूलांक 4 और 9 से जुड़े लोगों को कार्य में सफलता मिल सकती है वहीं कुछ मूलांक के जातकों को कार्य में असफलता भी मिल सकती है। आगे 1 से लेकर मूलांक 9 तक के आज का मूलांक राशिफल जानिए।

मूलांक 1

मूलांक 1 वाले जातकों के लिए रविवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी खास व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात बहुत ही यादगार रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- 11 फरवरी से पहले बदलेगा 4 राशियों का भाग्य, धन-दौलत की होगी बारिश

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले जातकों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहेगा। आज अचानक जरूरी काम याद आ सकता है। जिसको लेकर आप परेशान हो सकते हैं। ज्यादा परेशान होने की बाद नहीं है बहुत जल्द आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले जातकों को लिए आज का दिन कल से बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। ससुराल पक्ष से कुछ अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें- अप्रैल माह में शनि और गुरु मिलकर चमकाएंगे इन राशियों की किस्मत

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 4

मूलांक 4 वाले जातकों के लिए रविवार का दिन कल से ठीक रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न होंगे। बिना वजह किसी से न उलझे। सभी के साथ मिलजुल कर रहेंगे तो आगे के लिए फायदेमंद रहेगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं उनको कार्य में सफलता मिल सकती है।

मूलांक 5

मूलांक 5 वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपके जीवन में किसी अनजान शख्स की एंट्री हो सकती है। जिससे आपके मन को खुशियां मिलेंगी। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले जातकों के लिए रविवार का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहां किसी खास इंसान से मिल सकते हैं। उस शख्स से मिलकर आपको खुशियां मिलेंगी।

यह भी पढ़ें-  कुंभ राशि में 30 साल बाद बनेगी शनि और मंगल की युति, इन राशियों को मिलेगी सभी कष्टों से मुक्ति

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 7

मूलांक 7 वालों के लिए रविवार का दिन मौज मस्ती के साथ बितेगा। आज आप किसी पुराने दोस्त से मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात बहुत ही यादगार साबित हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं दूर स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहेगा।

मूलांक 8

आज का दिन मूलांक 8 वालों के लिए रविवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको कारोबार में अच्छा खासा धन का मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।

---खबर नीचे जारी है---

मूलांक 9

मूलांक 9 वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से सुखद रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज ऑफिस में सीनियर का सहयोग मिलेगा। सभी कार्य सफलतापूर्ण संपन्न होंगे।

यह भी पढ़ें- शनि की राशि मकर में बुध ग्रह की एंट्री, आज से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 04, 2024 07:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola