Ank Jyotish Lucky Mulank-7: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक अंक का खास महत्व है। अंक ज्योतिष में किसी भी जातक की जन्म तिथि के आधार पर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बताया गया है। अंग ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, हर मूलांक से जुड़े जातकों के स्वभाव, गुण और धर्म अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको अंक ज्योतिष के अनुसार बता रहे हैं कि किन तारीखों में जन्में लोग अपने घर और परिवार के लिए भाग्यशाली साबित होते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 7 के बारे में।
मूलांक- 7
अंक ज्योतिष के मुताबिक, जो जातक किसी भी महीने की 7, 16 और 27 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 वालों के बारे में अंक ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि इनके स्वामी ग्रह केतु हैं। केतु को रहस्यमयी ग्रह के रूप में देखा गया है, ऐसे में किसी भी महीने की 7 तारीख को जन्मे लोग रहस्यमयी प्रवृत्ति के माने जाते हैं।
होते हैं ईमानदार, नेक और मेहनती
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 7 वाले जातक बेहद मेहनती, दृढ़ निश्चयी और ईमानदार होते हैं। आमतौर पर ये लोग अपनी पसंद का काम करने में कभी पीछे नहीं रहते। मूलांक 7 से संबंधित जातक जिस कार्य को अपने हाथों में लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
यह भी पढ़ें: दिवाली से शुरू हो रहा है महालक्ष्मी वर्ष, 2024 में 5 राशि के लोगों की होगी बंपर कमाई
नेकदिल होते हैं मूलांक 7 के लोग
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 7 से संबंधित जातक दयालु और नेकदिल इंसान होते हैं। इसके अलावा ये दिल के इतने साफ होते हैं कि दूसरों को किसी कार्य के लिए मना नहीं कर पाते। इतना ही नहीं इस मूलांक के जातक दूसरों की मदद के लिए हर संभव तैयार रहते हैं।
मूलांक 7 में क्या होती हैं खामियां
अंग ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 7 के जातक स्वतंत्र विचारों को रखने वाले होते हैं। हालांकि ये कभी-कभी छोटी-मोटी बातों के लिए भी पेनिक हो जाते हैं। यानी मूलांक 7 वालों का स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा होता है।
घर-परिवार के लिए माने जाते हैं लकी
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे जातक बेहद भाग्यशाली होते हैं। इसके अलावा ये जिस परिवार में जन्म लेते हैं, वहां की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहती है। इसके अलावा मूलांक 7 वालों में एक खास गुण यह होता है कि ये यहां भी रहते हैं, वहां का माहौल खुशनुमा बना देते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
20 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines