Ank Jyotish, 8 May 2023: मुलांक 1, 2 और 7 के लिए दिन अच्छा तो इनके प्रेम संबंधों में परेशानी, मूलांक 1 से 9 तक जानें कैसा रहेगा दिन
Author: Pankaj Mishra
2023-05-08 05:47:11
Ank Jyotish, 8 May 2023 : आज 8 मई और दिन सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र (Ank Jyotish)। क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकों से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी, किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। और भी बहुत कुछ आप जान सकते हैं कि अंक शास्त्र के द्वारा।
आज हम जानेंगे अंकशास्त्र के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या प्रेम संबंध मधुर होंगे। क्या आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। यह सब जानेंगे हम अंक शास्त्र के अनुसार।
आज 8 मई 2023 और दिन सोमवार है। आज की तिथि को अगर हम (0+8+0+5+2+0+2+3=20 अंकों को जोड़ देखें, तो अंक 2 बनता है। ये अंक भाग्यांक को दर्शाता है। लेकिन यहां पर जो भविष्यफल (Ank Jyotish) दिया जा रहा है, वह मूलांक पर आधारित है। उदाहरण के लिए आपका किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म हुआ है, तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 स्वामी हैं चंद्रमा। 2 अंक का स्वामी चंद्रमा को माना गया है।
मूलांक- 1
यदि आपने किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1। तो आपके राशि स्वामी होते हैं सूर्य।
मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा। धन आने की संभावना बनेगी।
लव रिलेशनशिप- प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। उनका समय परिवार वालों के साथ बिताना संभव है। दांपत्य जीवन में खुशहाल माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने लोगों से छुटकारा प्राप्त होगा।
शुभ रंग- हल्का हरा
उपाय- शिवलिंग पर चंदन अर्पित करें।
मूलांक- 2
यदि आपने किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2। राशि स्वामी बनते हैं चंद्रमा।
मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। कहीं से अधिक मात्रा में धन आने की संभावना बनेगी।
लव रिलेशनशिप- परिवार वालों के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जो लोग प्रेम संबंध में नहीं है वह आज प्रेम में पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। मगर वही मूड स्विंग्स फिर होने की संभावना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग- पिस्ता
उपाय- खीर शिव परिवार को अर्पित करें।
मूलांक- 3
यदि आपने महीने की 3, 12 ,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 3। आपकी राशि स्वामी बृहस्पति हैं।
मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। धन प्राप्त होने की संभावना है। धन को लेकर के मन प्रसन्न रहेगा।
लव रिलेशनशिप- मन प्रसन्न होने की वजह से प्रेम में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मगर तला हुआ खाना ना खाए।
शुभ रंग- सफेद
उपाय- मां गौरी की पूजा अर्चना करें।
मूलांक- 4
अपने किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 को जन्म लिया है आपका मूलांक बनेगा 4। आपके राशि स्वामी राहु है।करियर- करियर में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही चुनौतियां भी आएंगी इसीलिए मेहनत और सतर्कता जरूर बनाए रखें। किसी पर अनावश्यक विश्वास ना करें।
करियर- कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज परिणाम मिले-जुले रहेंगे। अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहें।
मनी- आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। धैर्य बनाए रखें। भावुक होकर निर्णय ना लें।
लव रिलेशनशिप- मानसिक तनाव हो सकता है इसीलिए रिश्तों में संभल करके फैसला लें और वार्तालाप भी शांति से करें नहीं तो विवाद होने की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा। जिसके कारण आपको मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ को लेकर के चिंता रहेगी।
शुभ रंग- मेहंदी
उपाय- धर्म स्थान पर मिट्टी का पात्र का दान करें।
यदि आपने किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है पांच। राशि स्वामी है बुध।
करियर- करियर को लेकर के दिन मिलाजुला रहेगा। मन में काम के प्रति आशंकाएं बनी रहेंगी। मेहनत करने की आवश्यकता है।
मनी- आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। धन को लेकर के किसी पर विश्वास करके ना चलें।
लव रिलेशनशिप- परिवार का कोई सदस्य आपका काम को संभालने में साथ देगा। आज पार्टनर का सपोर्ट भी बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बनी रह सकती हैं। मन दुविधा में रहेगा। पेट एवं मूत्र संबंधित परेशानी इस दौरान उत्पन्न हो सकती है।
शुभ रंग- लाल
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
मूलांक- 6
यदि आपने किसी भी महीने की 6, 24 या 15 तारीख पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 6। आपके राशि स्वामी है शुक्र।
मनी- धन निवेश करने का सही समय नहीं है। इसीलिए निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। धन को लेकर के स्थिति गंभीर रह सकती है।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों एवं पारिवारिक जीवन में तनाव बना रहेगा। वाणी पर संयम रखें क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो विवाद में फंस सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ध्यान रख कर के चलें। वाहन चलाते वक्त ध्यान रखा कर के चलें नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है।
शुभ रंग- नीला
उपाय- चीनी का दान करें।
मूलांक- 7
यदि आपने किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 7। आपकी राशि स्वामी है केतु।
मनी- कार्यक्षेत्र में लाभ होने के कारण इसका प्रभाव आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। जिसके कारण आने वाले समय में आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है।
लव रिलेशनशिप- पुराने मित्रों से मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधी मामलों में दिन अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है। पेट से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खाने-पीने पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग- हल्का ग्रे
उपाय- चावल का दान करें।
मूलांक- 8
अपने किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 8। आपके मूलांक के स्वामी है शनि ।
करियर- कार्यक्षेत्र में दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इसीलिए किसी बड़े की सलाह लेना आवश्यक है। निर्णय लेने से पहले किसी पढ़े की सलाह लें और धैर्य बनाए रखें।
मनी- धन को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। धन को लेकर के किसी पर भी विश्वास करके ना चलें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रख कर चलें। आज तनाव महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर के चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसीलिए सर पर भारी बोझ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग- नीला
उपाय- बरगद के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आपने किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक बनता है 9। आपके मूलांक के स्वामी हैं मंगल।
मनी- धन को लेकर के लाभ प्राप्त होगा। आने वाले समय में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में अचानक से निर्णय ना लें नहीं तो विवाद में पड़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग जरूरी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। गले से संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- दूध का दान करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines