Pankaj Mishra
Read More
Ank Jyotish, 7 December 2022: ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र (Ank Jyotish)। क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकों से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी, किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। और भी बहुत कुछ आप जान सकते हैं कि अंक शास्त्र के द्वारा।
आज हम जानेंगे अंकशास्त्र के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा आज आपके जीवन में क्या प्रेम संबंध मधुर होंगे। क्या आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। यह सब जानेंगे हम अंक शास्त्र के अनुसार।
आज 7 दिसंबर 2022 और दिन बुधवार है। आज की तिथि को अगर हम (7+1+2+2+0+2+2=16) अंकों को जोड़ देखें, तो अंक 7 बनता है। ये अंक भाग्यांक को दर्शाता है। लेकिन यहां पर जो भविष्यफल दिया जा रहा है, वह मूलांक पर आधारित है। उदाहरण के लिए आपका किसी भी माह की 7, 16 और 25 तारीख को जन्म हुआ है, तो आपका मूलांक 7 होगा। मूलांक 7 स्वामी के हैं केतु। जो वाहन, मकान, जमीन, पूर्वाभास , राजनीति पद प्रतिष्ठान,शांति, आत्महत्या का कारक माना गया है।
यदि आपने किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1। तो आपके राशि स्वामी होते हैं सूर्य।
करियर- कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्रदान होंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सहयोगी का साथ मिलेगा।
मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा। धन आने की संभावना बनेगी।
लव रिलेशनशिप- प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। उनका समय परिवार वालों के साथ बिताना संभव है। दांपत्य जीवन में खुशहाल माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने लोगों से छुटकारा प्राप्त होगा।
शुभ रंग- हल्का हरा
उपाय- गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
यदि आपने किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2। राशि स्वामी बनते हैं चंद्रमा।
करियर- कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। प्रमोशन होने की संभावना है। यदि बिजनेस पार्टनर के साथ या पिता के साथ करते हैं तो लाभ होना असंभव है।
मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। कहीं से अधिक मात्रा में धन आने की संभावना बनेगी।
लव रिलेशनशिप- परिवार वालों के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जो लोग प्रेम संबंध में नहीं है वह आज प्रेम में पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। मगर वही मूड स्विंग्स फिर होने की संभावना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग- पिस्ता
उपाय- अथर्व शीर्ष का पाठ करें।
यदि आपने महीने की 3, 12 ,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 3। आपकी राशि स्वामी बृहस्पति हैं।
करियर- कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आपको आपकी मेहनत का फल आज जरूर मिलेगा।
मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। धन प्राप्त होने की संभावना है। धन को लेकर के मन प्रसन्न रहेगा।
लव रिलेशनशिप- मन प्रसन्न होने की वजह से प्रेम में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मगर तला हुआ खाना ना खाए।
शुभ रंग- सफेद
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
बाकी मूलांक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।