आज हम जानेंगे अंकशास्त्र के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या प्रेम संबंध मधुर होंगे। क्या आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। यह सब जानेंगे हम अंक शास्त्र के अनुसार।
आज 6 जून 2023 और दिन मंगलवार है। आज की तिथि को अगर हम (0+6+0+6+2+0+2+3=19 अंकों को जोड़ देखें, तो अंक 1 बनता है। ये अंक भाग्यांक को दर्शाता है। लेकिन यहां पर जो भविष्यफल (Ank Jyotish) दिया जा रहा है, वह मूलांक पर आधारित है। उदाहरण के लिए आपका किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा। मूलांक 1 स्वामी हैं सूर्य। 1 अंक का स्वामी सूर्य को माना गया है।
मूलांक- 1
यदि आपने किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1। तो आपके राशि स्वामी होते हैं सूर्य।
मनी- धन में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शाम के समय में धन लाभ होगा।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंध में तकरार हो सकती है इसीलिए वाणी पर नियंत्रण रखें चलें। क्रोध पर नियंत्रण रख कर के चलें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। तरोताजा एवं ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- हनुमान जी को बूंदी अर्पित करें।
मूलांक- 2
यदि आपने किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2। राशि स्वामी बनते हैं चंद्रमा।
मनी- आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अचानक से धन लाभ हो सकता है। मित्रों से भी धन लाभ होने की संभावना है।
लव रिलेशनशिप- परिवार में सुख बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। मगर छोटी-छोटी बातों को लेकर के तनाव हो सकता है।
शुभ रंग- सिल्वर
उपाय- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।
मूलांक- 3
यदि आपने महीने की 3, 12 ,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 3। आपकी राशि स्वामी बृहस्पति हैं।
मनी- रूका हुआ धन वापस आएगा। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो यह समय सही नहीं है।
लव रिलेशनशिप- परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि ओबेसिटी है तो आज खाने पीने का ध्यान ज्यादा रखें।
शुभ रंग- पीला
उपाय- हनुमानजी को सुपारी अर्पित करें।
मूलांक- 4
अपने किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 को जन्म लिया है आपका मूलांक बनेगा 4। आपके राशि स्वामी राहु है।
करियर- करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। यदि नौकरी ढूंढ रहे थे तो नौकरी मिलने की संभावना है परंतु मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यवसाय में भी आपको लाभ प्राप्त होगा।
मनी- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। साथ ही लाभ भी प्राप्त होगा। अगर धन में निवेश करना चाहते हैं तो आज निवेश के लिए दिन बेहतर रहेगा।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शाम का समय अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से अचानक से मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पुराने रोग ना उभरे इसीलिए स्वास्थ्य का ध्यान रख कर के चलें।
शुभ रंग- जामुनी।
उपाय- हनुमान जी को सिन्दूर अर्पित करें।
यदि आपने किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है पांच। राशि स्वामी है बुध।
मनी- आर्थिक स्थिति मे सुधार आएगा। धन को लेकर के खुशहाल महौल घर में बना रहेगा। धन खर्च पर नियंत्रण रखें।
लव रिलेशनशिप- परिवार के सदस्यों के साथ समय बेहतरीन व्यतीत होगा। रिश्तेदारों का आना जाना हो सकता है। मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है। पार्टनर का सहयोग बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन भागदौड़ की वजह से थकावट महसूस होगी।
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी को जलेबी अर्पित करें।
मूलांक- 6
यदि आपने किसी भी महीने की 6, 24 या 15 तारीख पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 6। आपके राशि स्वामी है शुक्र।
मनी- आर्थिक स्थिति में सुधार महसूस होगा। धन का आगमन होगा। मगर धन भी अधिक खर्चा हो सकता है।
लव रिलेशनशिप- परिवार के सभी सदस्य एकत्रित हो सकते है। किसी फंक्शन का आयोजन कर सकते हैं जिसके कारण हर्षोल्लास मन में रहेगा मगर अनावश्यक विवाद से बचें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि मधुमेह की बीमारी है तो इसमें आपको आराम मिलेगा और जिन लोगों को मधुमेह नहीं है उन लोगों को भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- हल्का चमकीला गुलाबी।
उपाय- हनुमान जी को गुलाब का इत्र अर्पित करें।
मूलांक- 7
यदि आपने किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 7। आपकी राशि स्वामी है केतु।
मनी- आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी। अधिक धन खर्च ना करें।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा। यदि आप लोंग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है तो अपने प्रेमी से मिलने की संभावना बन सकती है। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ध्यान रखने की आवश्यकता है। गले में इंफेक्शन हो सकते हैं। बाहर काम खाने पीने से बचें।
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- हनुमान जी को लौंग अर्पित करें।
मूलांक- 8
अपने किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 8। आपके मूलांक के स्वामी है शनि ।
करियर- कार्यक्षेत्र में प्रमोशन हो सकती हैं। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस सपोर्टर से लाभ प्राप्त होने की संभावना है।
मनी- धन संपत्ति में लाभ होगा। यदि किसी को धन देते हैं तो सोच समझकर आज धन देने की आवश्यकता है नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।
लव रिलेशनशिप- शाम का समय परिवार के साथ समय बिताएंगे। पार्टनर के साथ रोमांस कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मगर अनावश्यक खाना ना खाए नहीं तो पेट की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग- नीला
उपाय- हनुमान जी को पान का पत्ता अर्पित करें।
आपने किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक बनता है 9। आपके मूलांक के स्वामी हैं मंगल।
मनी- धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति के लिए समय अच्छा रहेगा। धन निवेश करने के लिए समय अच्छा है। मगर जुआ सट्टा ना खेले।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों के मामले अच्छे रहेंगे। परिवार में पिता या पिता समान जैसे किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। इसलिए वाणी पर नियंत्रण रख कर के चले।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे। मगर उच्च रक्तचाप की परेशानी है तो आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रख कर के चलें।
शुभ रंग- ऑरेंज
उपाय- हनुमान जी को गुलाब अर्पित करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
1 hr agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines