Pankaj Mishra
Read More
Ank Jyotish, 30 January 2023: आज 30 जनवरी और दिन सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र (Ank Jyotish)। क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकों से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी, किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। और भी बहुत कुछ आप जान सकते हैं कि अंक शास्त्र के द्वारा।
आज हम जानेंगे अंकशास्त्र के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या प्रेम संबंध मधुर होंगे। क्या आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। यह सब जानेंगे हम अंक शास्त्र के अनुसार।
यह भी पढ़ें-
आज 30 जनवरी 2023 और दिन सोमवार है। आज की तिथि को अगर हम (3+0+0+1+2+0+2+3=11) अंकों को जोड़ देखें, तो अंक 2 बनता है। ये अंक भाग्यांक को दर्शाता है। लेकिन यहां पर जो भविष्यफल (Ank Jyotish) दिया जा रहा है, वह मूलांक पर आधारित है। उदाहरण के लिए आपका किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म हुआ है, तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 स्वामी के हैं चंद्रमा। 2 अंक का स्वामी चंद्रमा को माना गया है।
यदि आपने किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1। तो आपके राशि स्वामी होते हैं सूर्य।
करियर- कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्रदान होंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सहयोगी का साथ मिलेगा।
मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा। धन आने की संभावना बनेगी।
लव रिलेशनशिप- प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। उनका समय परिवार वालों के साथ बिताना संभव है। दांपत्य जीवन में खुशहाल माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से छुटकारा प्राप्त होगा।
शुभ रंग- हल्का हरा
उपाय- शिवलिंग पर चंदन अर्पित करें।
यह भी पढ़ें-
यदि आपने किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2। राशि स्वामी बनते हैं चंद्रमा।
करियर- कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। प्रमोशन होने की संभावना है। यदि बिजनेस पार्टनर के साथ या पिता के साथ करते हैं तो लाभ होना असंभव है।
मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। कहीं से अधिक मात्रा में धन आने की संभावना बनेगी।
लव रिलेशनशिप- परिवार वालों के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जो लोग प्रेम संबंध में नहीं है वह आज प्रेम में पड़ सकते हैं
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। मगर वही मूड स्विंग्स फिर होने की संभावना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग- पिस्ता
उपाय- खीर शिव परिवार को अर्पित करें।
यदि आपने महीने की 3, 12 ,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 3। आपकी राशि स्वामी बृहस्पति हैं।
करियर- कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आपको आपकी मेहनत का फल आज जरूर मिलेगा।
मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। धन प्राप्त होने की संभावना है। धन को लेकर के मन प्रसन्न रहेगा।
लव रिलेशनशिप- मन प्रसन्न होने की वजह से प्रेम में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मगर तला हुआ खाना ना खाए।
शुभ रंग- सफेद
उपाय- मां गौरी की पूजा अर्चना करें।
यह भी पढ़ें-
अपने किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 को जन्म लिया है आपका मूलांक बनेगा 4। आपके राशि स्वामी राहु है।
करियर- कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज परिणाम मिले-जुले रहेंगे। अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहें।
मनी- आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। धैर्य बनाए रखें। भावुक होकर निर्णय ना ले।
लव रिलेशनशिप- मानसिक तनाव हो सकता है इसीलिए रिश्तों में संभल करके फैसला लें और वार्तालाप भी शांति से करें नहीं तो विवाद होने की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा। जिसके कारण आपको मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ को लेकर के चिंता रहेगी।
शुभ रंग- मेहंदी
उपाय- धर्म स्थान पर मिट्टी का पात्र का दान करें।
बाकी मूलांक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।