Ank Jyotish, 24 December 2022: ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र (Ank Jyotish)। क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकों से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी, किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। और भी बहुत कुछ आप जान सकते हैं कि अंक शास्त्र के द्वारा।
आज हम जानेंगे अंकशास्त्र के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा आज आपके जीवन में क्या प्रेम संबंध मधुर होंगे। क्या आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। यह सब जानेंगे हम अंक शास्त्र के अनुसार।
आज 24 दिसंबर 2022 और दिन शनिवार है। आज की तिथि को अगर हम (2+4+1+2+2+0+2+2=15) अंकों को जोड़ देखें, तो अंक 6 बनता है। ये अंक भाग्यांक को दर्शाता है। लेकिन यहां पर जो भविष्यफल (Ank Jyotish) दिया जा रहा है, वह मूलांक पर आधारित है। उदाहरण के लिए आपका किसी भी माह की 6, 15 और 24 तारीख को जन्म हुआ है, तो आपका मूलांक 6 होगा। मूलांक 6 स्वामी के हैं बुध।
आइए जानते हैं अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) के हिसाब से कैसा रहेगा आपका दिन
मूलांक- 1
यदि आपने किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक (Ank Jyotish) बनता है 1। तो आपके राशि स्वामी होते हैं सूर्य।
करियर- आज करियर में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही नया प्रोजेक्ट भी आ सकता है।
मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा एवं नए कार्य भी आरंभ होंगे। जिसकी वजह से आने वाले समय में आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी।
लव रिलेशनशिप- आज प्रेम संबंधों में लाभ होगा। वहीं पर पारिवारिक जीवन में भी सफलताएं बनी रहेंगी। परिवार के बड़े सदस्यों का साथ आज आप का विकास कर सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर के ध्यान रखने की आवश्यकता है। आने वाले समय में नेत्र में हड्डियों से संबंधित परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- पीच
उपाय- काले चने का दान करें।
मूलांक- 2
यदि आपने किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2। राशि स्वामी बनते हैं चंद्रमा।
करियर- कार्यक्षेत्र मेहनत करने की आवश्यकता है आज आपकी कार्य क्षेत्र में प्रशंसा हो सकती है।
मनी- आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मगर फिर भी अत्यधिक धन खर्च से बच कर के चलना है नहीं तो धन को नुकसान हो सकता है।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी मुस्कुराहट एवं हर्षोल्लास बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मगर माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- सलेटी
उपाय- उरद कि खिचड़ी का भोग लगाएं।
मूलांक- 3
यदि आपने महीने की 3, 12 ,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 3। आपकी राशि स्वामी बृहस्पति हैं।
करियर- व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा आने वाले समय में तरक्की होने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन हो सकती है और धन लाभ भी हो सकता है।
मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। धन प्राप्त होने की संभावना है। यदि किसी को उधार दिया था तो वह धन आने की संभावना बन रही है।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आज घर में कोई कार्यक्रम आयोजन कर सकते हैं जिसके कारण अपने मित्रों व रिश्तेदारों से मेलजोल हो सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तला हुआ भोजन ना खाएं एवं लिवर से संबंधित परेशानी है तो अपने स्वास्थ्य का खासतौर से ख्याल रखें।
शुभ रंग- हल्का पीला
उपाय- शनि देव को गुर अर्पित करें।
बाकी मूलांक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
मूलांक- 4
अपने किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 को जन्म लिया है आपका मूलांक बनेगा 4। आपके राशि स्वामी राहु है।
करियर- करियर में मेहनत करने की आवश्यकता है। साथ ही व्यापार में भी मेहनत अवश्य करें। किसी के कहने में आकर के कोई निर्णय ना ले।
मनी- अनावश्यक धन खर्चा हो सकता है इसीलिए धन पर नियंत्रण रख कर के चलें।
लव रिलेशनशिप- वाणी पर संयम रखें। अचानक से किसी से विवाद उत्पन्न कर सकते हैं। लड़ाई झगड़े में ना पड़ें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- शनि चालिसा का पाठ करें।
मूलांक- 5
यदि आपने किसी भी महीने की 5, 23 या 14 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है पांच। राशि स्वामी है बुध।
करियर- जो लोग एजुकेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं और सीए हैं तो उनके लिए आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। प्रमोशन एवं लाभ प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में संभल कर के काम करना होगा ।
मनी- धन लाभ हो सकता है मगर अनावश्यक धन भी खर्चा होने की संभावना है।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जीवन में सुधार आएगा। यदि ग्रह क्लेश चल रहे थे तो अब इनसे छुटकारा प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा बीतेगा। मगर मानसिक तनाव से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- हरा
उपाय- मां काली नींबू अर्पित करें।
मूलांक- 6
यदि आपने किसी भी महीने की 6, 24 या 15 तारीख पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक (Ank Jyotish) बनता है 6। आपके राशि स्वामी है शुक्र।
करियर- करियर एवं व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी अगर लंबे समय से ढूंढ रहे हैं तो मिलने की संभावना है। आज इंटरव्यू पर काम बन सकता है।
मनी- आर्थिक स्थिति में नए बदलाव आएंगे जिसकी वजह से एक्स्ट्रा इनकम सोर्स भी होना शुरू होगा।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में दिन अच्छा बीतेगा। रोमांस करने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर के लाभ होगा। मगर यदि मधुमेह की समस्या है तो स्वास्थ्य का खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- सिल्वर
उपाय- शनि देव को चन्दन अर्पित करें।
बाकी मूलांक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
मूलांक- 7
यदि आपने किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 7। आपकी राशि स्वामी है केतु।
करियर- शत्रुओं से बच कर रहें। व्यापार एवं कार्यक्षेत्र में आपकी निंदा हो सकती है। कोई व्यक्ति आपको भड़का सकता है इसीलिए किसी के बहकावे में ना आएं।
मनी- आर्थिक स्थिति में सुधार अवश्य आएगा। मगर स्थिरता आने में समय लगेगा।
लव रिलेशनशिप- परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- यदि बीपी की परेशानी है तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख कर के चलें। खाना-पीना समय से करें।
शुभ रंग- पिस्ता
उपाय- आज शनि देव को काले वस्त्र अर्पित करें।
मूलांक- 8
अपने किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 8। आपके मूलांक के स्वामी है शनि ।
करियर- कार्यक्षेत्र में नया प्रस्ताव मिल सकता है। मगर मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यापार में धीमी गति से काम होंगे।
मनी- धन को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। मगर धन किसी को देना सही नहीं रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में अचानक से बदलाव आ सकते हैं। मौसम की वजह से भी स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यदि आप बाहर जा रहे हैं तो इस समय पर सभी प्रकार की व्यवस्था कर करके जाएं नहीं तो मौसम के कारण स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।
शुभ रंग- काला
उपाय- शनि देव को नीले वस्त्र अर्पित करें।
मूलांक- 9
आपने किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक (Ank Jyotish) बनता है 9। आपके मूलांक के स्वामी हैं मंगल।
करियर- करियर में का लाभ प्राप्त होगा। जिसके कारण आप आने वाले समय में प्रमोशन प्राप्त करेंगे। व्यापार में भी आपको खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
मनी- धन लाभ होने की संभावना है। मगर धन किसी को उधार ना दे ना ही उधार ले नहीं तो चुकाना मुश्किल हो सकता है।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। मगर महिला मित्र से बचकर के रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। होने के कारण उच्च रक्तचाप के शिकार हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रख कर चलें नहीं तो आपका स्वास्थ्य हानि हो सकता है।
शुभ रंग- लाल
उपाय- शनि देव को गुलाब अर्पित करें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
16 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines