Pankaj Mishra
Read More
Ank Jyotish, 21 February 2023: आज 21 फरवरी और दिन मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र (Ank Jyotish)। क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकों से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी, किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। और भी बहुत कुछ आप जान सकते हैं कि अंक शास्त्र के द्वारा।
आज हम जानेंगे अंकशास्त्र के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या प्रेम संबंध मधुर होंगे। क्या आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। यह सब जानेंगे हम अंक शास्त्र के अनुसार।
आज 21 फरवरी 2023 और दिन मंगलवार है। आज की तिथि को अगर हम (2+1+0+2+2+0+2+3=12) अंकों को जोड़ देखें, तो अंक 3 बनता है। ये अंक भाग्यांक को दर्शाता है। लेकिन यहां पर जो भविष्यफल (Ank Jyotish) दिया जा रहा है, वह मूलांक पर आधारित है। उदाहरण के लिए आपका किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म हुआ है, तो आपका मूलांक 3 होगा। मूलांक 3 स्वामी हैं बृहस्पति। 3 अंक का स्वामी बृहस्पति को माना गया है।
यदि आपने किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1। तो आपके राशि स्वामी होते हैं सूर्य।
करियर- कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आज आपको मान सम्मान मिल सकता है। यदि राजनीतिक क्षेत्र में जुड़े हुए हैं तो आपके लिए कोई खुशखबरी आ सकती है।
मनी- धन में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शाम के समय में धन लाभ होगा।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंध में तकरार हो सकती है इसीलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध पर नियंत्रण रख करके चलें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। तरोताजा एवं ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- हनुमान जी को बूंदी अर्पित करें ।
यह भी पढ़ें- हनुमानजी के इन मंत्रों से बड़े से बड़ा शत्रु होता पस्त, खुल जाता है भाग्य
यदि आपने किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2। राशि स्वामी बनते हैं चंद्रमा।
करियर- करियर में बदलाव आएंगे मगर मेहनत करने की आवश्यकता है। मेहनत के शुभ परिणाम मिलेंगे।
मनी- आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अचानक से धन लाभ हो सकता है। मित्रों से भी धन लाभ होने की संभावना है।
लव रिलेशनशिप- परिवार में सुख बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। मगर छोटी-छोटी बातों को लेकर के तनाव हो सकता है।
शुभ रंग- सिल्वर
उपाय- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।
यदि आपने महीने की 3, 12 ,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 3। आपकी राशि स्वामी बृहस्पति हैं।
करियर- करियर में लाभ होगा। मगर काम बिगड़ने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में मन लगाकर के काम करें। व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।
मनी- रुका हुआ धन वापस आएगा। मगर यह समय सही नहीं है। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो।
लव रिलेशनशिप- परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि ओबेसिटी है तो आज खाने पीने का ध्यान ज्यादा रखें।
शुभ रंग- पीला
उपाय- हनुमानजी को सुपारी अर्पित करें।
यह भी पढ़ें- Aaj ka Panchang, 21 February 2023: इन मुहूर्त में करें शुभ कार्य, अवश्य मिलेगी सफलता
अपने किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 को जन्म लिया है आपका मूलांक बनेगा 4। आपके राशि स्वामी राहु है।करियर- करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। यदि नौकरी ढूंढ रहे थे तो नौकरी मिलने की संभावना है। परंतु मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यवसाय में भी आपको लाभ प्राप्त होगा।
मनी- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। साथ ही लाभ भी प्राप्त होगा। अगर धन में निवेश करना चाहते हैं तो आज निवेश के लिए दिन बेहतर रहेगा।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शाम का समय अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों से अचानक से मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पुराने रोग ना उभरे इसीलिए स्वास्थ्य का ध्यान रख कर के चलें।
शुभ रंग- जामुनी ।
उपाय- हनुमान जी को सिन्दूर अर्पित करें।
बाकी मूलांक के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।