Ank Jyotish, 16 May 2023 : आज 16 मई और दिन मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र (Ank Jyotish)। क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकों से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी, किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। और भी बहुत कुछ आप जान सकते हैं कि अंक शास्त्र के द्वारा।
आज हम जानेंगे अंकशास्त्र के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या प्रेम संबंध मधुर होंगे। क्या आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। यह सब जानेंगे हम अंक शास्त्र के अनुसार।
आज 15 मई 2023 और दिन मंगलवार है। आज की तिथि को अगर हम (1+6+0+5+2+0+2+3=19 अंकों को जोड़ देखें, तो अंक 1 बनता है। ये अंक भाग्यांक को दर्शाता है। लेकिन यहां पर जो भविष्यफल (Ank Jyotish) दिया जा रहा है, वह मूलांक पर आधारित है। उदाहरण के लिए आपका किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा। मूलांक 1 स्वामी हैं सूर्य। 1 अंक का स्वामी सूर्य को माना गया है।
मूलांक- 1
यदि आपने किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1। तो आपके राशि स्वामी होते हैं सूर्य।
मनी- धन की स्थिति गंभीर होगी इसलिए अनावश्यक धन खर्चा ना करें।
लव रिलेशनशिप- वाणी में मधुरता रखें। अनावश्यक विवाद से बच कर के चलें। परिवार में तनाव महसूस हो सकता है।
स्वास्थ्य- आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। नेत्र एवं हड्डियों से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
शुभ रंग- पीला
उपाय- अनार का दान करें।
मूलांक- 2
यदि आपने किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2। राशि स्वामी बनते हैं चंद्रमा।
मनी- आर्थिक स्थिति में बदलाव आएंगे। मगर अनावश्यक धन खर्चा ना करें नहीं तो आने वाले समय में धन की स्थिति बदल सकती हैं।
लव रिलेशनशिप- लव रिलेशनशिप के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज प्रेम संबंध मधुर रहेंगे और साथ ही परिवार का सहयोग भी बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कफ कोल्ड कि यदि समस्या रहती है तो अपना ध्यान ज्यादा रखें। इस समय पर मौसमी बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं।
शुभ रंग- हल्का नीला
उपाय- गेहूं का दान करें।
मूलांक- 3
यदि आपने महीने की 3, 12 ,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 3। आपकी राशि स्वामी बृहस्पति हैं।
मनी- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बड़ों से धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय में धन प्राप्त हो सकता है।
लव रिलेशनशिप- पारिवार में बड़ों का सम्मान करें। यदि कोई भी निर्णय लेना हो तो परिवार के सदस्यों से वार्तालाप जरूर करें। प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लिवर से संबंधित परेशानियां ना आने दें। बाहर का तला हुआ ना खाएं।
शुभ रंग- केसरिया
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
मूलांक- 4
अपने किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 को जन्म लिया है आपका मूलांक बनेगा 4। आपके राशि स्वामी राहु है।करियर- करियर में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही चुनौतियां भी आएंगी इसीलिए मेहनत और सतर्कता जरूर बनाए रखें। किसी पर अनावश्यक विश्वास ना करें।
मनी- आर्थिक स्थिति में धन लाभ होगा मगर अचानक से खर्चा भी हो सकता है।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों परेशानी आ सकती है। पारिवारिक जीवन में भी विवाद उत्पन्न होने की संभावना है। शाम का समय अकेले बिताने का प्रयास करें। आज सैर सपाटे पर घूमने फिरने जाएं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर की सतर्क रहें। यदि पेट से संबंधित परेशानी है तो स्वास्थ्य का अत्यधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गेहूं का दान करें।
यदि आपने किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है पांच। राशि स्वामी है बुध।
मनी- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ होगा। अनावश्यक खर्चा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर के कोई नई खुशखबरी है।
लव रिलेशनशिप- दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते से संबंधित खुशखबरी आ सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तनावमुक्त महसूस करेंगे। ऊर्जावान रहेंगे जिसके कारण बहुत सारे कार्य आज संपन्न कर पाएंगे। मगर आने वाले समय में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- हरा
उपाय- माता काली की उपासना करें।
मूलांक- 6
यदि आपने किसी भी महीने की 6, 24 या 15 तारीख पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 6। आपके राशि स्वामी है शुक्र।
मनी- आर्थिक स्थिति मे सफलता प्राप्त होगी। यदि कहीं पर धन निवेश कर रखा है तो वहां से धन लाभ होने की संभावना है।
लव रिलेशनशिप- प्रेमी के साथ समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। परिवार का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर के चिंताएं हो सकती हैं। यदि मधुमेह की शिकायत है तो स्वास्थ्य का निरंतर ध्यान रख कर के चलें।
शुभ रंग- ग्रे।
उपाय- भैरव नाथ जी को मदिरा अर्पित करें।
मूलांक- 7
यदि आपने किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 7। आपकी राशि स्वामी है केतु।
मनी- धन खर्च पर ध्यान रख कर चलें। अनावश्यक धन खर्चा ना होने दें। ज्यादा घूमने फिरने की वजह से धन भी अधिक खर्चा हो सकता है।
लव रिलेशनशिप- अविवाहित लोगों के लिए समय अनुकूल है। मनचाहा रिश्ता मिलने की संभावना है। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी से विवाद ना करें।
शुभ रंग- क्रीम
उपाय- नमक का दान करें।
मूलांक- 8
अपने किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 8। आपके मूलांक के स्वामी है शनि ।
करियर- कार्यक्षेत्र में प्रमोशन हो सकती हैं। व्यवसाय को लेकर के कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। अधूरे काम पूरे होंगे।
मनी- धन को लेकर लाभ प्राप्त हो सकता है। धन की स्थिति बेहतर होती हुई नजर आ रही है। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है।
लव रिलेशनशिप- रिश्तों में सुधार आएगा। शाम का समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम संबंध में है तो अपने प्रेमी को अपने परिवार वालों से मेल मिलाप करवा सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार आएगा। ध्यान लगाने के लिए दिन शुभ रहेगा। आज के दिन योगा मेडिटेशन अवश्य करें।
शुभ रंग- जमुनी
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
आपने किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक बनता है 9। आपके मूलांक के स्वामी हैं मंगल।
मनी- धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा। परंतु अनावश्यक खर्चे से बचें।
लव रिलेशनशिप- रिश्तो में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव की स्थिति कम होगी। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिए कुछ नया कर सकते हैं।
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- काल भैरव जी की उपासना करें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
17 hrs agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
1 day agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: 26 सितंबर से सिंह राशि को कारोबार में होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines