Anger Control Ring: रत्न शास्त्र में कई रत्नों के बारे में बताया है जिन्हें धारण करने से लाभ मिलते हैं. ऐसी ही कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए आपको मोती रत्न धारण करना चाहिए. चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना जाता है. कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने से तनाव हो सकता है और भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रहता है. कई बार गुस्सा अधिक आता है. अगर आपको बार-बार गुस्सा आता है तो इसके लिए मोती रत्न धारण करें. मोती धारण करने से गुस्से पर काबू पा सकते हैं.
मन और भावनाओं को कंट्रोल करता है चंद्रमा
अगर व्यक्ति को गुस्सा आता है तो इसके कारण रिश्ते प्रभावित होते हैं और काम बिगड़ने लगते हैं. गुस्से के कारण तनाव, बीपी और हृदय रोग जैसी समस्याएं होने लगती हैं. चंद्र ग्रह को मन का कारक ग्रह माना जाता है. आप मोती रत्न धारण करते हैं तो इससे कुंडली में चंद्रमा को मजबूत कर सकते हैं. इस रत्न को धारण करने से आत्मविश्वास बढ़ता है. ऐसे में व्यक्ति अपनी भावनाओं पर काबू पाता है और उसे बात-बात पर गुस्सा नहीं आता है. गुस्से से बचने के लिए मोती रत्न धारण कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – दो रुपये का दान भी है अनमोल, भावनाएं तय करती हैं कीमत, पढ़ें दिल छू लेने वाली कहानी
मोती धारण करने की विधि (Moti Dharan Karne ki Vidhi)
मोती रत्न गोल, सफेद और चमकदार होता है. मोती धारण करने के लिए शुभ दिन सोमवार होता है. शुक्ल के सोमवार को मोती धारण करना अधिक शुभ माना जाता है. आप चांदी में जड़वाकर इस रत्न को धारण कर सकते हैं. मोती रत्न को दाहिने हाथ की सबसे छोटी उंगली में पहनना चाहिए. मोती रत्न को गंगाजल और दूध में शुद्ध करके धारण करना चाहिए. आप इस रत्न को धारण करने से पहले ‘ॐ सों सोमाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. इसके साथ ही आप ‘ॐ चंद्राय नमः’ मंत्र का जाप करें.
किन्हें पहनना चाहिए मोती?
मोती रत्न को कर्क, मेष, वृश्चिक और मीन राशि के लोग धारण कर सकते हैं. इन लोगों के लिए मोती धारण करना शुभ होता है. इसे धारण करने से क्रोध, मानसिक तनाव, बेचैनी और अनिद्रा से मुक्ति मिलती है. जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा 6, 8, या 12वें भाव हो तो इसे धारण कर सकते हैं. वृषभ, मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के लोगों को मोती धारण करने से बचना चाहिए. आप मोती रत्न धारण करने से पहले ज्योतिष की सलाह अवश्य लें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
15 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines