Amavasya ke Upay: ज्येष्ठ अमावस्या पर करेंगे ये उपाय तो हर समस्या से होंगे पार
Author: Sunil Sharma
May 17, 2023 06:06 PM IST
---विज्ञापन---
Amavasya ke Upay: ज्येष्ठ माह की अमावस्या इस बार 19 मई को आ रही है। इस दिन शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी है। ऐसे में इस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। शास्त्रों में अमावस्या को पितरों की तिथि माना गया है। अत: इस दिन पितरों की शांति एवं प्रसन्नता के निमित्त उपाय करने से मनुष्य अपना भाग्य बदल सकता है। जानिए अमावस्या के उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: Dharma Karma: छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा, आज अभी करें गणेशजी का यह उपाय
अमावस्या पर करें ये उपाय (Amavasya ke Upay)
- अमावस्या पर पवित्र नदियों अथवा सरोवर में स्नान करना चाहिए। इसके बाद वहीं से सूर्यदेव को जल से अर्ध्य देते हुए सुख, सौभाग्य और समृद्धि देने की प्रार्थना करें।
- अमावस्या पर पितरों की शांति के निमित्त श्राद्ध, तर्पण तथा पिंड दान करना चाहिए। इससे पूर्वजों की आत्मा प्रसन्न होती हैं तथा परिवार को सुखी रहने और तरक्की करने का आशीर्वाद देती हैं।
- इस दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान से निवृत्त होकर पीपल के पेड़ में जल सींचें। इसके बाद पीपल की 108 परिक्रमा करें एवं वहां पर देसी घी का दीपक जलाएं। इससे भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं।
- मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अमावस्या के दिन केसरयुक्त खीर का भोग लगाना चाहिए। इस खीर को प्रसाद स्वरूप स्वयं खाएं एवं गरीबों को भी बाटें। विशेषकर गरीब या वृद्ध महिलाओं को खीर देने पर घर में लक्ष्मी का वास होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
---विज्ञापन---