हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Akshaya Tritiya: अपनी राशि अनुसार चुनेंगे गाड़ी का रंग तो आपके लिए शुभ रहेगा नया वाहन

विज्ञापन

Akshaya Tritiya: इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल 2023 (शनिवार) को आएगा। इस दिन को खरीदारी के लिए अत्यन्त शुभ माना जाता है। भारत भर में इस दिन ज्वैलरी, सोना, चांदी, नए कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, प्रॉपर्टी और व्हीकल्स की खरीद की जाती है। यदि आप भी अपने लिए नई कार या टू-व्हीलर खरीदने की सोच रहे हैं तो आचार्य अनुपम जौली से जानिए कि किस रंग का वाहन खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ें: Shukra Ke Upay: भूल कर भी न पहने ऐसे कपड़े, दुर्भाग्य हाथ धोकर पीछे पड़ जाएगा

अक्षय तृतीया पर इन रंगों के वाहन खरीदना रहेगा शुभ

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना गया है। यह ग्रह ऊर्जा, साहस और सौभाग्य का भी प्रतीक है। इसलिए आपको अक्षय तृतीया पर लाल रंग का ही वाहन खरीदना शुभ रहेगा। साथ ही काले रंग का व्हीकल खरीदने से बचें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

शुक्र को इस राशि का स्वामी ग्रह माना गया है। अतः इस राशि के लोगों को आखा तीज पर सफेद, क्रीम कलर या नीला कलर का व्हीकल खरीदाना चाहिए। इससे उन्हें आर्थिक समृद्धि मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होने के कारण इस राशि के लिए हरा या ग्रे कलर लकी माना जाता है। यदि आप भी इन्हीं रंगों के व्हीकल खरीदेंगे तो इससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी और धनलाभ होगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

चन्द्रमा को इस राशि का स्वामी कहा जाता है। इनके लिए काला रंग अशुभ है तथा सफेद, सिल्वर, पीला और क्रीम कलर शुभ रहेंगे। इसलिए आप भी सौभाग्य प्राप्ति के लिए इन्हीं रंगों के व्हीकल्स खरीदेंगे तो मानसिक संतुष्टी मिलेगी और सुख प्राप्त होगा।

सिंह राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है जो समस्त ग्रहों के अधिपति भी है। सिंह राशि के लिए शुभ कलर ग्रे, लाल और केसरिया माने गए हैं। यदि आप इन कलर्स के व्हीकल या वस्त्र खरीदते हैं तो यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है, इनके लिए हरा, सफेद, नीला रंग लकी रहेगा। लाल रंग इनके लिए अशुभ माना जाता है, अतः इन्हें लाल रंग का व्हीकल खरीदने से बचना चाहिए और हरे, सफेद या नीले रंग के वाहन को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Jyotish Tips: ऐसे करें हनुमानजी को याद तो हर मुश्किल होगी आसान

विज्ञापन

तुला राशि

शुक्र ग्रह को तुला का स्वामी बताया गया है। इन्हें अपने जीवन में नीले, क्रीम तथा सफेद रंगों का प्रयोग करना चाहिए। इनके लिए ये कलर लकी माने गए हैं। इन रंगों के वस्त्र तथा वाहन खरीदने पर इनकी तरक्की होती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है जो युद्ध और साहस का देवता है। इन्हें तरक्की के लिए अपने जीवन में लाल और सफेद रंग का अधिकतम प्रयोग करना चाहिए। इन्हीं रंगों के वाहन खरीदना इनके लिए शुभ रहेगा। हालांकि वृश्चिक राशि को काले अथवा भूरे रंग के प्रयोग से बचना चाहिए।

विज्ञापन

धनु राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति है। इसलिए धनु राशि के जातकों को पीला, नारंगी, सिल्वर या केसरिया रंग की गाड़ी खरीदना लकी रहेगा। इन्हें काले, भूरे या नीले रंग से दूर रहना चाहिए।

मकर राशि

न्याय के देवता शनि को मकर राशि का स्वामी कहा गया है। इनके लिए काला, नीला, ग्रे कलर शुभ माना गया है। जहां तक संभव हो, मकर राशि के जातकों को सफेद या क्रीम कलर अवॉइड करना चाहिए।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि का स्वामी भी शनि को ही कहा गया है। अतः इन्हें भी काला, नीला, भूरा या डार्क ग्रे कलर के व्हीकल्स तथा कपड़ों का प्रयोग करना चाहिए। इन रंगों को धारण करने से इनके जीवन में शांति आती है और आर्थिक तरक्की होती है।

मीन राशि

देवगुरु बृहस्पति को मीन राशि का स्वामी बताया गया है। यदि इस राशि के लोग नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो उन्हें पीले, सफेद, गोल्डन, नारंगी या केसरिया रंग के वाहन खरीदने चाहिए। काला और नीला रंग इस राशि के लिए अशुभ माना गया है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola