Akshaya Tritiya 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस समय वैशाख का महीना चल रहा है। सनातन धर्म में वैशाख महीना बहुत ही शुभ माना गया है। बता दें कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। इसलिए इस दिन बिना मुहूर्त के शादी विवाह करने की मान्यता है। लेकिन आपको बता दें कि इस बार अक्षय तृतीया के दिन गुरु और शुक्र दोनों ग्रह अस्त रहेंगे। जिससे न तो कोई शुभ कार्य होगा और न ही कोई मांगलिक कार्य होगा। शादी विवाह के शुभ मुहूर्त के लिए दो महीना इंतजार करना होगा। यानी अब जुलाई में शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है।
क्यों नहीं होगी शादी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी विवाह शादी के लिए शुक्र और गुरु के तारे का उदित होना बहुत जरूरी होता है। मान्यता है कि शुक्र और गुरु में कोई भी ग्रह अस्त रहते हैं तो विवाह और मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त कहा गया है। इस दिन किसी भी मुहूर्त में शादी विवाह किया जा सकता है। लेकिन एक शर्त है कि शुक्र और गुरु उदय अवस्था में होना चाहिए।
कब से शुरू होंगे शादी-विवाह
ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र देव कल यानी 28 अप्रैल को मेष राशि में अस्त होंगे। वहीं मई माह में वृषभ राशि में गुरु बृहस्पति अस्त हो जाएंगे। दोनों ग्रहों के अस्त होने से शादी विवाह पर रोक लग जाएगा। अब दो माह बाद यानी मई और जून के बाद जुलाई में शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। जुलाई में शादी-विवाह के लिए शुभ मुहूर्त क्रमश: 9, 11, 12, 13 और 15 तिथि है। वहीं 17 जुलाई से चातुर्मास शुरू हो जाएगा। 17 जुलाई के बाद फिर 4 माह तक शादी-विवाह फिर से बंद हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- मई में शनि की बदलेगी चाल, इन 3 राशियों के जीवन में मचेगा धमाल
यह भी पढ़ें- आज है संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें पूजा विधि और चांद निकलने का समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 hr agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines