देशभर में 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा की जाती है। पूजा-पाठ के साथ-साथ अक्षय तृतीया पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू, हल्दी और वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अक्षय तृतीया से दो दिन पहले चंद्र देव उदय होंगे। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को विचार, चंचलता, सुख और मनोबल आदि का नियंत्रण ग्रह माना गया है, जो समय-समय पर राशि और नक्षत्र गोचर करने के साथ-साथ उदय और अस्त अवस्था में भी जाते हैं।
बीते दिनों 26 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 4 बजकर 28 मिनट पर चंद्र देव अस्त हुए थे, जो 28 अप्रैल 2025 को शाम 7 बजकर 47 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे। अक्षय तृतीया से दो दिन पहले 28 अप्रैल 2025 को चंद्र का उदय होना कई राशियों के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। आज हम आपको उन्हीं तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों को अक्षय तृतीया से पहले चंद्र की कृपा से बंपर लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि
- लीडरशिप क्वालिटी में सुधार होगा।
- कुछ ही समय में करियर में शानदार सफलता मिलेगी।
- कारोबारी और दुकानदारों को बंपर लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- पड़ोसियों से विवाद चल रहा है तो मन-मुटाव दूर होने की संभावना है।
- विवाह योग्य जातकों का रिश्ता उनके बचपन के मित्र से तय हो सकता है।
ये भी पढ़ें- इन 3 राशियों की लगेगी वॉट, 16 मई तक शनि के नक्षत्र में शुक्र के होने से रहें सावधान!
कर्क राशि
- वर्कप्लेस पर आपके नाम का दबदबा रहेगा।
- युवाओं के करियर को चार चांद लग सकते हैं।
- जिन लोगों की आयु 50 से अधिक है, उन्हें इस समय कोई गंभीर समस्या परेशान नहीं करेगी।
- विवाहित कपल के घर में खुशियां बढ़ेंगी। जल्द परिवार में नया सदस्य जुड़ सकता है।
- चंद्र देव के आशीर्वाद से पुरानी बीमारी के दर्द से मुक्ति मिलेगी।
मीन राशि
- समाज में स्टेटस बढ़ेगा।
- गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे जातकों को चंद्र देव के आशीर्वाद से एग्जाम में सफलता मिल सकती है।
- नया काम शुरू करने के लिए समय सही है।
- कारोबारियों को निश्चित ही कारोबार में मोटा फायदा होगा।
- घर में चल रहा विवाद बातचीत से सुलझ सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines