Aja Ekadashi 2023: सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार, हर साल अजा एकादशी का व्रत भाद्रपद मास की एकादशी तिथि को रखा जाता है। साल 2023 में अजा एकादशी का व्रत 10 सितंबर, रविवार को यानी आज रखा जा रहा है। पौराणिक मान्यता है कि अजा एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को वैकुंठ की प्राप्ति होती है। साथ ही जो कोई इस व्रत के नियमों का विधिवत पालन करता है, उसे अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। दृक पंचांग के अनुसार, इस साल अजा एकादशी पर आज 2 खास संयोग बनने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि अजा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा? व्रत के नियम क्या हैं और इसके लिए शुभ मुहूर्त क्या है।
कब रखा जाएगा अजा एकादशी का व्रत
हिंदू पंचांग के अनुसार, अजा एकादशी का व्रत 10 सितंबर, रविवार को यानी आज रखा जा रहा है। भाद्रपद कृष्ण एकदशी तिथि की शुरुआत 9 सितंबर को शाम 7 बजकर 17 मिनट से होगी। जबकि इस एकादशी तिथि का समापन 10 सितंबर को रात 9 बजकर 28 मिनट पर होगा।
यह भी पढ़ें: Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी कब है? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि
अजा एकादशी 2023 पूजा-मुहूर्त और पारण समय
अजा एकादशी के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 37 मिनट से शुरू है। ऐसे में जो लोग इस दिन व्रत रखेंगे, उन्हें सुबह 7.37 बजे से दोपहर 12.18 बजे के बीच कभी भी अजा एकादशी की पूजा कर लेनी चाहिए। इसके अलावा अजा एकादशी का पारण 11 सितंबर को सूर्योदय के साथ होगा। इस दिन व्रत-पारण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 4 मिनट से 8 बजकर 33 मिनट तक है।
अजा एकादशी 2023 पर बना ये 2 शुभ संयोग
पंचांग के अनुसार, अजा एकादशी पर आज दो शुभ संयोग बन रहे हैं। जिनमें पहला रवि पुष्य योग और दूसरा सर्वार्थसिद्धि योग है। अजा एकादशी के दिन रवि पुष्य योग शाम 5 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगी। जो कि अगले दिन सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। वहीं 10 सितंबर 2023 को सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 5 बजकर 06 मिनट से 11 सितंबर की सुबह 6 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।
यह भी पढ़ें: Janmashtami 2023 Upay: जन्माष्टमी पर कर लें तुलसी का ये उपाय, हमेशा मेहरबान रहेंगे श्रीकृष्ण; बढ़ेगी धन-दौलत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
12 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
18 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines