Ahoi Ashtami 2025 Rashifal: प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है. इस दिन महिलाएं अपने संतान की दीर्घायु, उज्जवल भविष्य और सुखी जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं. हालांकि, ये व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि सूर्योदय से लेकर शाम तक बिना कुछ खाए और पिए रहना होता है. शाम में तारों का दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के पश्चात ही व्रत का पारण किया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 13 अक्टूबर 2025, वार सोमवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है, जिस दिन आडल योग और परिघ योग का भी निर्माण हो रहा है. आइए जानते हैं किन 3 राशियों को अहोई अष्टमी पर आडल योग और परिघ योग से सावधान रहने की जरूरत है.
कब से कब तक रहेगा आडल-परिघ योग?
पंचांग के अनुसार, 13 अक्टूबर 2025 को प्रात: काल से लेकर सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक परिघ योग रहने वाला है. हालांकि, इस बीच आडल योग का आरंभ हो जाएगा. सोमवार को सुबह 6 बजकर 36 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक आडल योग रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि आडल योग और परिघ योग दोनों अशुभ योग होते हैं, जिनके कारण जीवन में परेशानियां उत्पन्न होती हैं.
अहोई अष्टमी पर सावधान रहें ये 3 राशियां
- वृषभ राशि
अहोई अष्टमी के दिन बनने वाले आडल योग और परिघ योग का अशुभ प्रभाव वृषभ राशिवालों के जीवन पर पड़ेगा. यदि आपके घर में कोई परेशानी चल रही है तो विवाद पहले से ज्यादा बढ़ सकता है. इसके अलावा घर के बुजुर्गों की सेहत में गिरावट भी आ सकती है. नई जमीन या वाहन का सौदा करना आने वाले कुछ दिनों तक कामकाजी लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा.
ये भी पढ़ें- Ahoi Ashtami 2025 Rashifal: अहोई अष्टमी से शुरू होंगे 4 राशियों के अच्छे दिन, मंगल-चंद्र करेंगे नक्षत्र गोचर
- सिंह राशि
आडल योग और परिघ योग का अशुभ प्रभाव सिंह राशि के जातकों के जीवन में अस्थिरता लेकर आएगा. आप जल्दबाजी में कुछ गलत फैसले ले सकते हैं, जिनका पछतावा आपको बहुत जल्दी हो जाएगा. उम्रदराज जातकों को शुभ समाचार की जगह कोई अशुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर की सुख-शांति भंग हो जाएगी. वहीं, कामकाजी लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ेगा.
- मीन राशि
वृषभ और सिंह के अलावा मीन राशि के जातकों के ऊपर भी आडल योग और परिघ योग का अशुभ प्रभाव पड़ेगा. महिलाओं से अहोई अष्टमी के दिन कोई बड़ी गलती हो सकती है, जिसके कारण कुछ दिनों तक घरवालों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा कामकाजी लोगों के किसी जरूरी काम में बाधा उत्पन्न होगी, जिसके कारण मन परेशान रहेगा. उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य भी इन दिनों कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
6 mins agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines