Agni Panchak: भारतीय पंचांग के अनुसार आज सुबह 3.41 बजे चन्द्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश कर गया है। इसके साथ ही आज से अग्नि पंचक शुरू हो गए हैं। यह पंचक शनिवार 31 दिसंबर 2022 को सुबह 11.47 बजे समाप्त होगा। पंचकों को ज्योतिष में अशुभ मानते हुए शुभ कार्यों को करने की मनाही की गई है। मान्यता है कि पंचकों में किए जाने वाले सभी कार्य असफल होते हैं। ऐसे कार्य व्यक्ति को भारी नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य अनुपम जौली के अनुसार जब चन्द्रमा कुंभ और मीन राशि में आता है तब पंचक लगते हैं। इस दौरान वह धनिष्ठा नक्षत्र के तीसरे चरण, शतभिषा, रेवती, उत्तराभाद्रपद और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में विचरण करता है। इस पूरे विचरण में चन्द्रमा को लगभग पांच दिनों का समय लगता है जिसे पंचक कहा जाता है। इस बार पंचक मंगलवार से शुरू होने के कारण इन्हें अग्नि पंचक कहा जा रहा है। जानिए इस दौरान कौनसे कार्य नहीं करने चाहिए।
यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: 30 वर्षों बाद शनि बदलेगा अपनी चाल, इन 4 राशियों पर पड़ेगा भारी, मिथुन, कर्क, तुला करेंगे मौज
अग्नि पंचक में क्या करें और क्या न करें (Agni Panchak: Do’s and Don’ts)
पंचक में भूल कर भी न करें ये कार्य
वैसे तो गुरुवार और शुक्रवार को आरंभ होने वाले पंचकों को शुभ माना गया है। परन्तु अग्नि पंचक को सभी पंचकों में सर्वाधिक अशुभ माना गया है। इस पंचक में कई कार्यों को करने की स्पष्ट मनाही की गई है। जानिए इनके बारे में
- अग्नि पंचक में कभी भी अग्नि संबंधी कार्य न करें। साथ ही मशीनरी, विद्युत यंत्र आदि भी न खरीदें
- किसी भी पंचक के दौरान नए मकान की नींव नहीं रखनी चाहिए और न ही छत डलवानी चाहिए। अन्यथा ऐसा मकान दुर्भाग्य साथ लाता है।
- पंचक के दौरान किसी भी तरह का फर्नीचर (खास तौर पर वुडन और मेटेलिक) नहीं खरीदना चाहिए।
- अग्नि पंचक में किसी भी तरह का कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अनिष्ट करवाता है।
यह भी पढ़ेंः आज कर लें लक्ष्मीजी का 5-मिनट वाला यह उपाय, रातोंरात चमकेगी किस्मत, जागेगा सोया भाग्य
अग्नि पंचक में क्या कर सकते हैं
- इस पंचक में दान-पुण्य किया जा सकता है।
- भगवान का नाम जप तथा गुरु द्वारा दिए मंत्र का जप किया जा सकता है।
- यदि पहले से कोई कार्य चल रहा है तो उसे भी पंचकों में जारी रखना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
12 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines