Adhik Maas 2026 Rashifal: अधिकमास में बनेंगे कई अद्भुत राजयोग, 15 जून से पहले सुधरेगा इन 3 राशियों का समय

Adhik Maas 2026 Date And Rashifal: जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित अधिकमास चल रहा है, जिसके खत्म होने से पहले कई अद्भुत राजयोग बनेंगे. यहां पर आप अधिकमास 2026 की तिथि और इस दौरान बनने वाले राजयोग व राशियों पर पड़ने वाले शुभ प्रभाव के बारे में जानेंगे.

Adhik Maas 2026 Date And Rashifal

Credit- News24 Graphics

Adhik Maas 2026 Rashifal: 17 मई से अधिकमास का आरंभ हो गया है, जो कि 15 जून 2026 तक चलेगा. इस दौरान जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ रहेगा. हालांकि, ज्योतिष दृष्टि से भी साल 2026 का अधिकमास खास है. इस दौरान कई महत्वपूर्ण अद्भुत राजयोग बन रहे हैं, जिनका गहरा प्रभाव राशियों के ऊपर भी पड़ेगा. चलिए जानते हैं अधिकमास 2026 में बनने वाले अद्भुत राजयोग के नाम और राशियों पर होने वाले असर के बारे में.

विज्ञापन

अधिकमास 2026 में बनने वाले राजयोग

15 जून 2026 को अधिकमास खत्म होने से पहले दो बार गुरु षुष्य योग बनेंगे. इसके अलावा गजकेसरी योग, पुष्कर योग, लक्ष्मी नारायण राजयोग, हंस महापुरुष राजयोग और लाभ दृष्टि राजयोग आदि बन रहे हैं.

विज्ञापन

अधिकमास 2026 का राशिफल

कर्क राशि

जिन लोगों की कर्क राशि है, उनके लिए अधिकमास 2026 अच्छा रहने वाला है. जहां कुछ लोगों को इस दौरान पैसों की कमी से मुक्ति मिलेगी, वहीं कई जातकों के घर में चल रहा क्लेश समाप्त होगा. इसके अलावा आपके किसी करीबी व्यक्ति की सेहत में सुधार होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी.

विज्ञापन

तुला राशि

अधिकमास 2026 में विभिन्न राजयोग का बनना तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. अगर किसी खास व्यक्ति की तबीयत ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में सुधार होगा. इसके अलावा बिना लोन लिए सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे.

वृश्चिक राशि

कर्क और तुला के अलावा अधिकमास 2026 वृश्चिक राशि वालों के लिए भी बढ़िया रहेगा. एक तरफ जहां आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार का अनुभव करेंगे, वहीं पिता भी जल्दी रिकवर कर लेंगे. ऐसे में घर का माहौल पहले की तरह सुखद रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ