न्यूमरोलॉजी में अंकों का अध्ययन किया जाता है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार कुछ मूलांक वाले लोग अच्छे लाइफ पार्टनर बनते हैं। मूलांक आपके जन्म की तारीख होती है। यह 1 से लेकर 9 अंकों तक हो सकती है। अगर किसी का जन्म महीने की 10 से 31 तारीख के बीच में होता है तो इनके अंकों का योग मूलांक कहलता होता है। अगर अंकों का योग दो अंकों में आता है तो उसके अंकों को तब तक जोड़ा जाता है, जब तक उत्तर किसी एक अंक में नहीं आ जाता है।
उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो उसका मूलांक उसी तारीख का अंक होगा। वहीं, अगर किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 10 से 31 तारीख के बीच हुआ है तो उसका मूलांक इन तारीख के अंकों का योग होगा। जैसे 29 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक (2+9=11 और 11 के अंकों का योग 1+1=2) अंक (2) होगा। अंक ज्योतिष में कुछ ऐसे मूलांक बताए गए हैं, जो अपने पार्टनर के प्रति गहरे ईमानदार और वफादार होते हैं। इसके पीछे उनके ग्रहों का प्रभाव, स्वभाव और ऊर्जा जिम्मेदार होती है। आइए जानते हैं कि कौन से मूलांक के लिए सबसे लॉयल होते हैं।
मूलांक 2 के लोग
जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 2 होता है। अंक (2) का स्वामी चंद्रमा होता है और इस कारण मूलांक 2 वाले लोग कोमल, संवेदनशील और बेहद इमोशनल होते हैं। इसके साथ ही ये लोग काफी रोमांटिक होते हैं। मूलांक 2 के लोग अपने पार्टनर को बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं और इनको उनसे बदले में कुछ भी नहीं चाहिए होता है। अगर रिश्लेशनशिप में कोई परेशानी भी आती है तो ये लोग जल्दी हार नहीं मानते हैं और उसे सुधारने की पूरी कोशिश करते हैं।
मूलांक 6 वाले लोग
जिन लोगों का जन्म महीने की 6,15, 24 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस अंक के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। शुक्र ग्रह को प्रेम, रोमांस और भैतिक सुख-सुविधाओं का ग्रह माना जाता है। ये लोग काफी रोमांटिक, अट्रैक्टिव और रिश्तों को लेकर गंभीर होते हैं। ये लोग रिश्ते को खूबसूरत बनाने में यकीन रखते हैं और अपने पार्टनर के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी मधुर और आकर्षक होता है। ये अपने पार्टनर के प्रति केयरिंग होते हैं। ये अपने लाइफ पार्टनर का साथ जीवन में कभी भी नहीं छोड़ते हैं।
मूलांक 9 वाले लोग
जिन लोगों का मूलांक 9 होता है, वे लव लाइफ में काफी ईमानदार और प्रोटैक्टिव होते हैं। इस अंक के स्वामी मंगल हैं। जिनका जन्म महीने की 9, 18, 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। मंगल को ऊर्जा, जुनून और रक्षा करने वाला ग्रह माना जाता है। इस कारण मूलांक 9 के लोग अपने पार्टनर की सुरक्षा के प्रति काफी प्रोटैक्टिव होते हैं। ये लोग दिल से प्यार करते हैं और अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। ये लोग बाहर से कठोर दिखते हैं, लेकिन अंदर से इमोशनल होते हैं। ये लोग अपने पार्टनर को खुद से ज्यादा प्यार करते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-4 राशियों की चमकेगी किस्मत और दूर होगा हर अमंगल, नक्षत्रों के राजा में गोचर करेंगे मंगल!
संबंधित खबरें
शुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines