Aaj Ka Rashifal 22 February 2024 in Hindi: व्यक्ति के जीवन में होने वाले उतार चढ़ाव का मुख्य कारण ग्रहों में होने वाले बदलाव होते हैं। ज्योतिष की मानें तो कोई भी इंसान अपनी कुंडली या जन्मतिथि से ये जान सकता है कि उसका आने वाला कैसा रहेगा? जीवन के किस मोड़ पर उसे कामयाबी मिलेगी और कब उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
फिलहाल, हम आपको कुंडली नहीं बल्कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये बताने जा रहें हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने आज का राशिफल और उपाय बताया है, आइए इसके बारे में जानते हैं।
मेष राशि
नया उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी और किसी मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में आपकी हिस्सेदारी भी रहेगी। लोग आपकी बातों को समझेंगे और जानेंगे।सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना या केला खिला दें।
वृषभ राशि
घर परिवार में शांति बनाकर रखें अन्यथा बिना वजह का झगड़ा हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी रहेगी तो पद प्रतिष्ठा व सम्मान बढ़ेगा। सुबह किसी गरीब को दान करें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
आपके द्वारा किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा और परिवार में एक खुशनुमा वातावरण रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें तथा गणेश जी का वंदन करें।
कर्क राशि
अतीत की यादों को छोड़कर भविष्य की चिंता करें और वर्तमान को ठीक करने का प्रयास करें। बिना वजह की उलझन से बचें और परिवार का सहारा लें। सुबह किसी गरीब को चावल अथवा मिश्री का दान करें और चंद्रमा के बीच मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी परंतु स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। जो भी अपने प्राप्त किया है उसमें संतुष्ट रहने का प्रयास करेंगे तो जीवन अच्छे से बीतेगा। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें।
कन्या राशि
जीविका के लिए किए गए प्रयासों में प्रगति होगी। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। गाय को हरा चारा खिला दें और गणेश जी की आरती करें।
तुला राशि
व्यावसायिक व निजी जीवन में किसी भी प्रकार के आर्थिक जोखिम से बचें। अगर किसी को धन उधार देना चाहते हैं तो आज का दिन रुक कर फैसला लें। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान होगा और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं।
धनु राशि
अगर आप शोध कार्यों से जुड़े हुए हैं तो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी वह शोध कर्म में सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है। सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
अपने जीवन साथी के साथ बिना वजह छोटी-छोटी बातों पर ना उलझे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी परंतु अहंकार से दूर रहे। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें और शाम को शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
अपने बेटे को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहेंगे। आज गाड़ी बहुत सतर्कता के साथ चलाएं अथवा ना चलाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। घायल कुत्तों का उपचार करा दें और शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें और बृहस्पति देव की पूजा करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
10 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines