---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: 19 जनवरी को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 19 January 2024: आज का राशिफल राशिचक्र की समस्त 12 राशियों के लिए खास है। पढ़िए दैनिक राशिफल और उपाय।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal Today Horoscope 19 January 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार, आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ है। वृषभ राशि को करियर में सफलता मिल सकता है। मिथुन राशि से जुड़े लोगों को क्रोध आ सकता है। कर्क राशि वालों को कारोबार में अचानक सफलता मिल सकती है। आगे सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल और उपाय जानिए।

मेष राशि

आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें व किसी भी व्यक्ति से बिना मतलब ना उलझें। निजी व्यावसायिक जीवन में धैर्य से काम लें। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। किसी छोटी बच्ची को उपहार दें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 30 जनवरी का दिन 4 राशियों के लिए बेहद खास, करियर में आएगा गजब का उछाल

वृष राशि

आज आप स्वतंत्र निर्णय लेंगे व आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अगर आप एक कारोबारी हैं तो आज आप अच्छे शौदे खरीद सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलकर अच्छा लगेगा और पूरा दिन अच्छा जाएगा। सुबह किसी व्यक्ति को आटा, चावल या चीनी दान करें।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

आत्मविश्वास बहुत अधिक रहेगा व आज आप किसी व्यावसायिक डील को पूरा करेंगे। घर में ऑफिस में माहौल अच्छा रहेगा। किसी मित्र से उपहार मिलने पर बड़ी खुशी जाहिर करेंगे। सुबह किसी घायल गाय का उपचार करें व गाय को हरा चारा खिलाएं।

यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद शनि की राशि मकर में सूर्य का महागोचर, 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

---विज्ञापन---

कर्क राशि

आज बिना वजह की उलझने रहेगी व निजी संबंधों के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अत्यंत भावुकता से काम लेते हैं, अतः भावुकता पर थोड़ा नियंत्रण रखें। कोई भी फैसला लेने से पहले विचार करें और तब ही उस पर कोई प्रतिक्रिया दें। सुबह किसी गरीब को मिश्री दान करें व गाय को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि

आज गुस्सा बिल्कुल ना करें। जो लोग सेना या पुलिस में कार्य करते हैं, उन्हें अधिकारियों से मधुर बनाकर रखने की जरूरत है। आज पूरा दिन अपने काम में व्यस्त रहेंगे तो अच्छा रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें तथा पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकलें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मंगल का गोचर 4 राशियों के लिए मंगलकारी, धन लाभ और प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि

कन्या राशि

आज लंबी दूरी की यात्रा करने के योग बनेंगे। घर और ऑफिस में माहौल सौहाद्र पूर्ण रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आज धन का फायदा हो सकता है। सुबह गाय को चारा खिलाएं व किसी घायल गाय या कुत्ते का उपचार करें।

---विज्ञापन---

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने पारिवारिक जीवन में व्यस्त रहेंगे। परिवार का ख्याल रखें। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें और गाय को चार रोटी खिलाएं।

यह भी पढ़ें- Gupt Navratri में की जाती है 10 महाविद्या की पूजा, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

मन बहुत परेशान रहेगा व आंतरिक उदासी मन में रहेगी। कोई अनजान डर आपको परेशान कर सकता है। परिवार में बिना वजह किसी से बहस ना करें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदर को केला या गुड़ चना दें।

धनु राशि

अगर आप पठन-पाठन का कार्य करते हैं अथवा विद्यार्थी हैं तो आज आप अपने कार्य क्षेत्र में केंद्रित होकर कार्य करें तो अच्छा रहेगा। सुबह घर से माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के निकलें। किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर दें।

---विज्ञापन---

मकर राशि

आज मन प्रसन्न रहेगा व जमीन के क्रय विक्रय के बारे में अगर आप निर्णय लेना चाहते हैं तो आप निर्णय ले सकते हैं। किसी मित्र से मिलकर आपको आज बहुत अच्छा लगेगा। कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं। इससे परिवार में एक खुशी लौट आएगी। सुबह कुत्तों को खाना खिलाएं। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

यह भी पढ़ें-  साम्ब दशमी पर करें सूर्य देव की पूजा, मिलेगा आरोग्य का वरदान

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

निजी संबंधों में परिवर्तन आ सकता है, जिसके कारण आप दुखी हो सकते हैं। अतः आप अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। शाम तक सब चीज ठीक हो जाएगा। अगर कोई केस चल रहा है तो आज उसके सुलझने के पूरे आसार बनेंगे। पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकालें। कुत्तों को भोजन कराएं व शनि के बीच मंत्र का जप करें।

मीन राशि

---विज्ञापन---

किसी भी प्रकार के भावुकता से बचें। कानूनी मामलों को लेकर सतर्क रहें। पत्नी के साथ संबंधों में विच्छेद ना हो इसलिए शांत रहें। सुबह गाय को भोजन कराएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें तथा किसी छोटी बच्ची को उपहार दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 19, 2024 05:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola