Aaj Ka Rashifal: किन राशियों को मिलेगी गणपति की कृपा? जानें आज का राशिफल व उपाय
Aaj Ka Rashifal 17 January 2024: आज का राशिफल राशिचक्र की समस्त 12 राशियों के लिए खास है। पढ़िए दैनिक राशिफल और उपाय।
Edited By Dipesh Thakur

आज का राशिफल
Edited By Dipesh Thakur

आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal Today Horoscope 17 January 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार, आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए खास है। वृषभ राशि को अधिक मेहनत करना पड़ेगा। मिथुन राशि से जुड़े लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कर्क राशि वालों को जॉब में स्थान परिवर्तन का योग है। सिंह राशि से संबंधित लोग क्रोध पर नियंत्रण रखें। आगे सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल और उपाय जानिए।
मन में उथल-पुथल रहेगी व परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना होगा। घर के खर्चों में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें व मंगल के बीच मंत्र का जाप करें। बंदर को केले अथवा गुड़-चना अवश्य दें।
मन में एक असीम आनंद का भाव रहेगा व आत्मविश्वास का समय रहेगा। घर में व्यापारिक कार्यों में थोड़ा परिश्रम अधिक करना हो सकता है। सुबह किसी गरीब को वस्त्र दान करें और किसी कन्या को भोजन अवश्य करा दें।
आज आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा। परंतु, धैर्य से काम ले अन्यथा गलती हो जाएगी। नौकरी-व्यापार में अपने अफसर से सद्भाव बनाकर रखें ताकि तरक्की मिले। सुबह बुध के बीज मंत्र का जाप करें व गाय को हरा चारा खिला दें।
मन अशांत रह सकता है। अतः आप संयम व धैर्य से कार्य करें। अपनी भावनाओं को वश में रखें और किसी को अपशब्द ना कहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी दान करें।
बिना वजह मन अशांत हो सकता है। अतः आप क्रोध न करें और संयम से चीजों को सुलझाएं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परंतु, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह बुध देव के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को हरा चारा खिला दें सूर्य को जल दें।
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा और आज आपको अच्छी खबरें मिलेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। परंतु, परिश्रम अधिक रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।
मन परेशान रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र या रिश्तेदार के घर आने से घर का माहौल बहुत अच्छा बनेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को ऊनी वस्त्र दान करें। साथ ही खाना खिला दें। बुध के बीज मंत्र का जाप करेंगे तो अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य का ध्यान रखें व वाणी संयम भी बनाकर रखें। आपका रहन-सहन चुनौती पूर्ण रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। किसी लंबी यात्रा का योग बन सकता है। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र पर जप करें।
मन खुश रहेगा व दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। व्यर्थ के क्रोध से बचे व बातचीत में संतुलित रहे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को चार आटे की लोई में हल्दी लगा करके दें।
मन का विश्वास बनाए रखेंगे तो अच्छा रहेगा परंतु मन अशांत भी रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। सुबह माता का आशीर्वाद लें और किसी कुत्ते को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।
आपकी वाणी मधुर रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी ठीक रहेगा। परंतु, अतिरेक से बचें। अमावस्या किसी पर क्रोध न करें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और कुत्तों को भोजन करा दें।
मन प्रसन्न रहेगा लेकिन क्रोध और आवेश के अतिरिक्त से बचें। अगर आप शिक्षण कार्य से संबंधित हैं तो आज अच्छी खबर मिलेगी। सुबह किसी गोवंश को खाना जरूर खिलाएं। घायल गोवंश का उपचार भी करा दें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: